Author: admin
संकट की घड़ी में टीम निशा सिंह बन रही बेसहारा लोगों का संबल निस्वार्थ सेवा से पेश की मानवता की मिसाल
सोनभद्र। कहते हैं ना परहित सरिस धरम नहिं भाई अर्थात दूसरों की सेवा और मदद करने से बड़ा दुनिया में कोई धर्म नहीं है। ईश्वर ने मनुष्य को इस धरती पर एक-दूसरे का हाथ थामने और सेवा करने के लिए ही भेजा है, लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में आज का इंसान इस मूल कर्तव्य को भूलता जा रहा है। ऐसे संक्रमण काल में भी समाज के बीच कुछ ऐसे संगठन और संवेदनशील लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता का झंडा बुलंद किए हुए हैं। इन्हीं में से एक आदरणीय नाम उभरकर सामने आया है,टीम निशा सिंह,आज के इस…
ओबरा (सोनभद्र)।औद्योगिक नगरी ओबरा में संविदा श्रमिकों के शोषण और उत्पीड़न का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वर्षों तक मेहनत करने के बाद भी मजदूरी न मिलने और फाइनल भुगतान को लेकर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी संविदाकार कंपनियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एक बड़े…
रेणुकूट/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले के औद्योगिक नगर रेणुकूट के नाम एक और ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि जुड़ गई है। रेणुकूट निवासी और हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्वायलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप-2026 में भारतीय दल का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनके इस चयन से न केवल…
सोनभद्र (ओबरा)। दीया तले अंधेरा वाली कहावत उत्तर प्रदेश की ऊर्जा नगरी कहे जाने वाले ओबरा (सोनभद्र) पर इन दिनों बिल्कुल सटीक बैठ रही है। जिस ओबरा के पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से पूरा प्रदेश रोशन होता है, आज उसी ओबरा की जनता बूंद-बूंद बिजली के लिए तरस रही है। चढ़ती दोपहर और भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित और अंधाधुंध बिजली कटौती ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग के इस अड़ियल और लापरवाह रवैये से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली कटने का कोई…
हापुड़ (मनीष कुमार) एंटी करप्शन की मेरठ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लेखपाल को ₹13,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा लेखपाल एक पीड़ित से काम के बदले ₹16,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत मेरठ की एंटी करप्शन टीम से की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने आज जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने नगर पालिका परिसर में पीड़ित से ₹13,000 की नगद राशि हाथ में ली, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया लेखपाल…
हापुड़ (मनीष कुमार) किशोरियों में माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी संदेश” द्वारा संचालित महीने के वो पांच दिन” अभियान ने जनपद में एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। इस अभियान के अंतर्गत हापुड़ के 18 इंटर कॉलेजों में कुल 8742 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। अभियान का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुवा में संस्था की सचिव डॉ. पूनम सिंह परिहार एवं सहायक प्रबंधक राहुल सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद हापुड़ नगर, धौलाना एवं…
हापुड़ (मनीष कुमार) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने ओर आगामी रणनीतियों को धार देने के लिए 17 मई को एक विशाल ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर जिले के बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव और कस्बों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है पदाधिकारियों का दावा है कि इस सम्मेलन में जिलेभर से हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता और…
सोनभद्र, 15 मई, 2026 ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर धरातलीय प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी गांव में पेयजल की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगामी जून माह तक हर हाल में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की समय-सीमा…
सोनभद्र, 15 मई, 2026 कनहर सिंचाई परियोजना को समय से पूरा करने और विस्थापितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों, भूमि संबंधी मामलों, मुआवजा वितरण, पेड़ कटान, विद्युत समस्याओं और माइनर नहरों की खुदाई की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके…
रेणुकूट (सोनभद्र)। जिले के औद्योगिक नगर रेणुकूट स्थित कानोरिया मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय समाजसेवियों की सक्रियता से घायल को समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। वर्तमान में घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य नामक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी कानोरिया मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर स्लिप हो गया। सड़क पर गिरने के कारण आदित्य के बाएं पैर पर गंभीर चोट आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दर्द से सड़क…
