Author: admin

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के कैथी कला गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्धा भगवती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार कैथी कला गांव निवासी फूलवंती देवी पत्नी मुन्ना राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सत्येंद्र कुमार पुत्र रामप्रीत उनके खेत में भैंस चरा रहा था। विरोध करने पर…

Read More

सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई क्षति के दृष्टिगत समस्त उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण हुई पशुहानि, आवासीय क्षति एवं अन्य नुकसान से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल कराई जाए। उन्होंने टूटे…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर परिसर में स्थित सीसीटीएनएस एवं विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क तथा भोजनालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान थाने का बदला हुआ स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना रहा।लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा फरियादियों की…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर नंगोला में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने अय्यूब सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। विधायक के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सपा कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्र हो गए।विधायक अतुल प्रधान ने प्रभावित परिवार से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान परिवार के लोगों ने कार्रवाई से जुड़ी अपनी परेशानियां विधायक के सामने रखीं। विधायक ने कहा…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील का असर अब जनपद हापुड़ में भी दिखाई देने लगा है। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को अपने वीआईपी काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक के इस बदले अंदाज को देखकर अस्पताल कर्मी और आम लोग भी हैरान रह गए। विधायक विजयपाल आढ़ती ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं…

Read More

​ हापुड़ (मनीष कुमार) आगामी 17 मई से 23 मई तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय ‘श्री राम कथा’ को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष की कथा का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक जागृति ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर कर उनके जीवन को सुरक्षित करना है ​प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आज का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति और मानसिक तनाव के कारण तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है कथा के माध्यम से…

Read More

​हापुड़ (मनीष कुमार) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जनपद हापुड़ मे ब्राह्मण समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तहसील चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया ​प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में एकत्र हुए ब्राह्मण समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग ने राजकुमार भाटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश इतना अधिक था कि प्रदर्शनकारियों ने सपा प्रवक्ता के पोस्टरों पर चप्पलें बरसाईं और उन्हें बीच सड़क पर फाड़ डाला। समाज के लोगों का कहना…

Read More

​हापुड़ (मनीष कुमार) सिम्भावली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिवकुमार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे जीजा समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ​बुलन्दशहर निवासी शिवकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज की और अल्प समय में ही आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय (मृतक का सगा जीजा) और उसके एक साथी के रूप में हुई है ​पुलिस पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली है। आरोपी जीजा विनय अपने साले शिवकुमार की हत्या कर ससुराल की जमीन…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) विश्व कंगारू मदर केयर दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल हापुड़ एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से कंगारू मदर केयर (KMC) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम में डॉ. योगेश गोयल, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. राजेशसिंह, डॉ. हेमलता सिंह, डॉ. भावना, डॉ. भारत, डॉ. पल्लवी गुप्ता, पीजी छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ एवं माताएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कंगारू मदर केयर के महत्व एवं नवजात शिशुओं…

Read More

लखनऊ मोहनलालगंज मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए पत्रकार एवं निगोहां प्रेस क्लब लखनऊ के संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने ब्लड कैंसर से पीड़ित गरीब परिवार की बेटी अपर्णा अवस्थी के उपचार के लिए रक्तदान किया। जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर बेटी की मदद की बताया गया कि अपर्णा अवस्थी लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और इलाज के दौरान उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। इस पर मुकेश द्विवेदी आगे आए और मानवता का फर्ज निभाया।मुकेश द्विवेदी इससे पहले भी कई जरूरतमंद मरीजों को…

Read More