Author: admin
हापुड़ (मनीष कुमार) टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सौ दिवसीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 24 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा निर्देशित संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ के एस 0एस 0वी इण्टर कॉलेज में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ…
रसड़ा। आदर्श नगर पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मियों का सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ईओ द्वारा दिए गए आश्वासन को सफाई कर्मियों ने ठुकरा दिया।सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर झाड़ू के साथ नगर भ्रमण किया तथा नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया।सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में दो वर्षों से काटे गए रुपये को पीएफ खाता खोलकर जमा कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों…
गड़वार (बलिया)। थाना गड़वार परिसर में मंगलवार को 11 सूखे यूकेलिप्टस वृक्षों की नीलामी सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक तथा वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।नीलामी में विभिन्न ठेकेदारों ने भाग लेकर बोली लगाई। इसमें सूर्योदय स्क्रैप इंटर प्राइजेज, बलिया के प्रोपराइटर मो. नसीम खान ने सर्वाधिक 1 लाख 23 हजार रुपये की बोली लगाकर वृक्षों को खरीदा।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर बलिया, तहसीलदार सदर, प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ओबरा, सोनभद्र | 12 मई, 2026 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. विभा पाण्डेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मासिक धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया। मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। महिलाओं को इससे घबराने, शर्माने…
सोनभद्र | 12 मई, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों और माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज जिला कारागार सोनभद्र में साप्ताहिक जेल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना और छोटे मामलों का आपसी सहमति या जुर्म स्वीकृति के आधार पर निस्तारण करना है। जेल लोक अदालत की अध्यक्षता अजय सिंह-द्वितीय, अपर सिविल जज (सी.डि.) / ए.सी.जे.एम. सोनभद्र द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान लोक अदालत हेतु कुल 10 मामलों को विचारार्थ चिन्हित किया गया था। एक…
सोनभद्र | जनपद में विकास परियोजनाओं को गति देने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ नर्सिंग स्टाफ की तैनाती और उनसे जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टाफ से जुड़ी जो भी समस्याएं जनपद स्तर पर हल की जा सकती हैं, उनका निराकरण तत्काल सुनिश्चित किया…
लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र यादव ‘जीतू’ का निगोहां प्रेस क्लब में भव्य स्वागत लखनऊ बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक चुनाव में भारी मतों से विजय हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ ‘जीतू यादव’ सोमवार को निगोहां पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह के साथ निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे, जहां पुष्प गुच्छ, फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय में संगठन के संरक्षक मुकेश द्विवेदी एवं अध्यक्ष विमल सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र…
हापुड़ (मनीष कुमार) उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत, नारी सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में महिला थाना हापुड़ की ‘मिशन शक्ति’ टीम ने शहर के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सघन चेकिंग अभियान चलाया एंटी-रोमियो टीम द्वारा विशेष रूप से जैन कन्या इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी की गई। पुलिस की अचानक सक्रियता और चेकिंग अभियान को देखकर वहां मौजूद मनचलों और शोहदों में हड़कंप मच गया।…
हापुड़ (मनीष कुमार) शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित करने के उद्देश्य से गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 नॉर्थ एडिशन का भव्य आयोजन सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (सिम्स), हापुड़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन डॉ. जे. रामचंद्रन मैरीटाइम फाउंडेशन द्वारा सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एवं एएमईटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई के सहयोग से किया गया इस विशाल सम्मान समारोह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं बिहार सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 शिक्षक, शिक्षाविद, प्राचार्य एवं विद्यालय प्रमुख शामिल हुए। कार्यक्रम के…
रसड़ा (बलिया) : आदर्श नगर पालिका रसड़ा के कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए जाने से रसड़ा नगर के सभी 25 वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों पर अमल किए जाने की मांग उठायी अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी रसड़ा को भेजे गए पत्र में मांग की गई है…
