Author: admin
ओबरा (सोनभद्र) सरकारी फाइलें कहती हैं कि जनता को शुद्ध पेयजल मिल रहा है, भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच जहां इंसान और पशु-पक्षी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत ओबरा में विकास के दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है। जहां एक ओर सरकार हर घर जल और नगर सृजन जैसी योजनाओं से जनता को राहत देने का दम भर रही है, वहीं ओबरा के वार्ड नंबर 3 में स्थिति इसके ठीक उलट है। यहाँ शारदा मंदिर चौराहे पर लगा लाखों की लागत का स्वच्छ जल…
वाराणसी लोहता के शिकायतकर्ता द्वारा 112 पर बार बार खनन संबंधित सूचना दी जाने के बावजूद पीआरवी मौके पर नहीं पहुंची ना ही शिकायतकर्ता से अभी तक कोई संपर्क किया गया। लोहता थाना क्षेत्र स्थित सिरसा ग्राम रात्रि 12 बजे से खनन हो रहा था साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर के शोर जब ग्रामीण परेशान हुए तो उन्होंने 112 डॉयल करके अपनी समस्या बताई परंतु पीआरवी द्वारा उनको संपर्क नहीं किया गया जिसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी को बंद कराया गया।जिसके बाद खनन में सम्मिलित लोगों द्वारा किसी प्रकार जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो…
वाराणसी के राजकीय महिला महाविद्यालय, डी.एल.डब्ल्यू के इतिहास विभाग के तत्त्वावधान में “सोमनाथ धाम की सनातन यात्रा: आध्यात्मिकता, संस्कृति और इतिहास का संगम” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में हुआ जिससे देश के विभिन्न भागों से विद्वान, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता कर रहे थे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोपेसर डॉक्टर बृज किशोर त्रिपाठी ने बताया कि सोमनाथ धाम भारतीय सभ्यता, सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अत्यंत महत्त्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास केवल एक मंदिर का इतिहास नहीं है, बल्कि…
वाराणसी के आस भैरव स्थित अग्रवाल समाज के भवन में श्री अग्रवाल समाज एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा व मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर मे बीपी, शुगर, ईसीजी (हार्ट की जांच), बीएमडी (हड्डी की मजबूती की जाँच), पीएफटी (फेफड़े के मजबूती की जाँच), एवं ऑक्सीजन की जांच मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर हिमांशु पांडे, जनरल फिजिशियन, मिस्टर तेजस्व दीक्षित, बीएमडी टेक्नीशियन, ऋषभ कुमार, पीएफटी टेक्निशियन, मिस्टर रजत पांडे स्टाफ नर्स एवं उनकी टीम द्वारा संबंधित जांच मशीन के द्वारा लगभग 195 लोगों कीजांच की गयी समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी…
ओबरा, सोनभद्र। नगर की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और सर्वांगीण विकास की दिशा में शनिवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। 9 मई 2026 को शाम 5:00 बजे मंदिर परिसर में माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संतोष अग्रहरि ने की और संचालन उमाशंकर अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर के कायाकल्प, धार्मिक आयोजनों की भव्यता और सामाजिक उत्थान के लिए निष्ठा एवं सेवा भावना से…
बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय बलिया सहित परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा, समस्त ग्राम न्यायालय, कलेक्ट्रेट के न्यायालयों एवं तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी बलिया, जिला जज बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मा० प्रशासनिक न्यायमूर्ति हाईकोर्ट प्रयागराज गौतम चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद,…
बलिया। जवानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को गोपनीय कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भोजनालय, स्नानागार भवन एवं जीर्णोद्धारित आवासीय भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वामा सारथी बलिया की अध्यक्षा मंजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया।उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों को पौष्टिक एवं मौसम के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भोजनालय, स्नानागार और आवासीय भवनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गयाइस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम…
बलिया। अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान एवं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 68/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त धीरज राजभर पुत्र कबिलास राजभर निवासी ग्राम पकड़ी…
रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र के कुरेम गांव में एक तिलकतोत्सव कार्यक्रम में डीजे बजा रहा डीजे आपरेटर की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। डीजे संचालक की मौत से खुशियों का उत्सव मातम में बदल हो गया। रसड़ा बाहरी ग्राम सभा के हिताकापुरा निवासी गोविंद सिंह 28 वर्ष पुत्र बेचन सिंह काफी समय से डीजे आपरेटर का कार्य करता था। वह कुरेम गांव में आयोजित एक तिलकोत्सव में डीजे बजाने गया हुआ था कि इस बीच वह तार जोड़ते समय करंट की जद में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। अचेता अवस्था में लोग उसे रसड़ा…
बलिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती वैशाली होटल, बलिया में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता का जो संदेश दिया, उसे अपनाकर समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह,…
