Author: admin
वैश्य कुल गुरू मठ काशी मच्छोदरी वाराणसी में महास्वामी श्री श्रीवामनाश्रम स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से वैश्य समाज के बच्चों का सामुहिक उपनयन संस्कार पारम्परिक वैदिक मत्रोच्चार यज्ञोपवित्र के साथ समपन्न हुआअनुष्ठान की शुरुआत ब्रहृम मुहुर्त मे वैश्य गुरु श्री संदीप कनेकर सानिध्य मे वैदिक पुजन व गणेश पुजन के साथ आरम्भ हुआ गायत्री मंत्र की दीक्षां समारोह का मुख्य आकर्षण जनेऊ धारण व गायत्रि मंत्र की दीक्षां जिसमें बालकों को अनुशासित रहने संकल्प लिया गया उपनयन संस्कार में प्रमुख रुप से तुषार केशरी अभिराज कान्हा केशव सौरी बरनवाल गौरिश बरनवाल प्राजव राघव कार्तिक अर्जुन बच्चों का उपनयन संस्कार…
लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार और झारखंड से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 426 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग आठ लाख पचास हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स के मुख्यालय को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त…
लखनऊ मोहनलालगंज कस्बे से निगोहां जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का जेवरात व नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। पुलिस की सक्रियता और ऑटो चालक की ईमानदारी से महिला को उसका बैग सकुशल वापस मिल गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और चालक का आभार जताया।जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के ग्राम पाली मजरा सासनी साली निवासी मुन्नी मिश्रा पत्नी स्वर्गीय विजय मिश्रा अपनी नातिन व्याख्या मिश्रा के साथ ऑटो से निगोहां जा रही थीं। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में जेवरात, नकदी समेत कपड़े रखे हुए थे। घर पहुंचने…
निगोहां लखनऊ ,शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा निवासी एक युवक ने होने वाली ससुराल पक्ष पर घर जमाई बनने का दबाव बनाने, शादी का पूरा खर्च उठाने की मांग करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए थाना निगोहां में प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़ित युवक के मुताबिक उसका विवाह नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम डिघारी निवासी युवती से आगामी 13…
वाराणसी के संत रघुनगर कॉलोनी से 16 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गईइस अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 5 मई को बाबा का जन्मोत्सव एंव सांस्कृति आयोजन व पाठ किया गयापालकी शोभायात्रा मन्दिर प्रागंण से उठकर सिगरा रथयात्रा महमुरगंज होते हुए पुनः मन्दिर परिसर आकर समाप्त हुआ इसके पुर्व पालकी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया पालकी शोभायात्रा में महिला पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में बाबा की जयकारा लगाते गाजे बाजे के साथ चल रहे थे जिसमें डी के इंडस्ट्रीज लुमिनस सोलर महमूरगंज एवं एंजल फैशन द्वारा…
सोनभद्र | 8 मई, 2026 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। आर.डी.एस.एस. (RDSS) योजना के तहत जनपद में लगाए गए सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड मोड में बदले जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। प्रबंध निदेशक, उ.प्र. पावर कॉरपोरेशन के निर्देशों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली का उपभोग करने और उसके बाद बिल का भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। इस व्यवस्था…
सोनभद्र | 8 मई, 2026 जनपद में संभावित सूखे की स्थिति और भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने की, जिसमें विभिन्न विभागों की सूखा राहत कार्य योजना की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल प्रबंधन के लिए कड़े निर्देश दिए। जिले के…
हापुड़ (मनीष कुमार) लू/हीट वेव की स्थिति के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में लू से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों, विभागीय कार्ययोजना एवं जनजागरूकता अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में समीक्षा के दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ गजेन्द्र सिंह बघेल ने संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध करायी गयी कार्य-योजना के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए लू-प्रबंधन के संबंध में विभागवार की जाने वाली कार्यवाही पर प्रस्तुतिकरण कर क्या करें क्या न करें एवं बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विभागों द्वारा…
बलिया। जनपद के थाना सिकन्दरपुर पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल कीपुलिस के अनुसार, वादी ने थाना सिकन्दरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके…
बलिया। जनपदीय साइबर सेल की तत्परता से साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में साइबर सेल बलिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी 1,26,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अखरौल निवासी रजनेश कुमार शर्मा ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मई 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से फर्जी APK फाइल के माध्यम से धोखाधड़ी कर 1.26 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930…
