Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sunday, 10 May 2026, 18:45 IST

चौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Sunday, 10 May 2026, 18:44 IST

पांच घंटे में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर नगराम पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sunday, 10 May 2026, 18:42 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ओबरा प्रदूषण के सफेद गुबार में दम तोड़ती जनता,
Uncategorized

ओबरा प्रदूषण के सफेद गुबार में दम तोड़ती जनता,

adminBy adminSunday, 10 May 2026, 18:33 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक नगरी ओबरा की सड़कें अब सफर के लिए नहीं, बल्कि बीमारियों और हादसों को न्योता देने के लिए जानी जा रही हैं। 4 मई को ओबरा के सजग पत्रकारों ने एकजुट होकर जनमानस की समस्याओं को लेकर सोनभद्र जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बग्गा नाले से लेकर शारदा मंदिर तक की सड़क पर फैले जानलेवा प्रदूषण और प्रशासनिक उदासीनता की गंभीर तस्वीर पेश की गई है। बग्गा नाले से शारदा मंदिर तक का मुख्य मार्ग आज प्रदूषण की मोटी चादर से ढका हुआ है। गिट्टी, पत्थर और डस्ट (बदरहंसी) के कारण सड़क पर प्रदूषण की ऐसी परत जम गई है कि वहां से गुजरना किसी जंग जीतने जैसा है। आलम यह है कि जब भी कोई भारी वाहन या चार पहिया गाड़ी वहां से गुजरती है, तो उड़ने वाली धूल के कारण पूरा रास्ता धुंधला हो जाता है। पीछे आने वाले मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों को न सड़क दिखती है और न ही सामने से आता वाहन। इस मार्ग से गुजरने वाले पैदल यात्रियों और दोपहिया सवारों के कपड़े और शरीर कुछ ही मिनटों में सफेद पाउडर से पट जाते हैं। यह धूल केवल कपड़ों पर नहीं, बल्कि फेफड़ों में भी जमा हो रही है, जिससे क्षेत्र में सांस की बीमारियां घर कर रही हैं। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह क्षेत्र सरकार को भारी राजस्व देता है, लेकिन बदले में यहाँ की जनता को केवल प्रदूषण और मौत का डर मिल रहा है।अधिकारी केवल अपनी अटैची भरने में मस्त हैं, उन्हें जनता की चीखें सुनाई नहीं देतीं। न तो सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही सड़क की सफाई। क्या आम आदमी की जान की कीमत केवल राजस्व वसूली तक ही सीमित है।सड़क पर बिखरी गिट्टी और डस्ट के कारण वाहन लगातार फिसल रहे हैं। धूल के गुबार के कारण दृश्यता कम होने से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है। सड़क पर पड़े पत्थर और गिट्टी टायरों से छिटककर राहगीरों को घायल कर रहे हैं। पत्रकार संघ ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से पुरजोर मांग की है कि जिलाधिकारी स्वयं इस मार्ग का औचक निरीक्षण करें ताकि धरातल की सच्चाई सामने आ सके। प्रदूषण फैला रही संबंधित कंपनियों और ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाए।सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सफाई सुनिश्चित की जाए। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।सोनभद्र का यह इलाका विकास की चमक के पीछे प्रदूषण के अंधेरे में खोया हुआ है। पत्रकारों की इस पहल ने सोए हुए प्रशासन को जगाने का काम किया है। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस ज्ञापन पर क्या ठोस कार्रवाई करते हैं या ओबरा की जनता यूं ही घुट-घुट कर जीने को मजबूर रहेगी।

Views: 7
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओबरा में विकास या विनाश लाखों का ऊर्जा प्लांट बना सफेद हाथी, सपा अध्यक्ष और प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
Next Article रेणुकूट की औद्योगिक फिजाओं में गूँजा एक ही नाम—मजदूरों के शहंशाह डब्लू सिंह

Related Posts

सोनभद्र बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर बनेंगे पोस्टपेड

Friday, 8 May 2026, 19:23 IST

ओबरा में स्वच्छता अभियान का आगाज़ जागरूकता के बीच नागरिकों ने उठाई धूल और प्रदूषण की समस्या

Friday, 8 May 2026, 16:15 IST

सोनभद्र अटल आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का भव्य आयोजन, श्रमिकों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Friday, 1 May 2026, 17:27 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sunday, 10 May 2026, 18:45 IST

चौकी से चंद कदम दूर भाजयुमो नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश और पोस्टर विवाद में चलीं गोलियां

Sunday, 10 May 2026, 18:44 IST

पांच घंटे में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर नगराम पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sunday, 10 May 2026, 18:42 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.