Author: admin

लखनऊ मोहनलालगंज विकासखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होती है। जनगणना से प्राप्त…

Read More

लखनऊ, मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामदासपुर एवं बेसिक विद्यालय नंदौली में सरल केयर फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब दो सौ पचास बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को विद्यालय भेजने, नियमित पढ़ाई कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।सरल केयर फाउंडेशन ने पावर विंग फाउंडेशन के सहयोग से “स्कूल चलो अभियान” की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में अभिभावकों को समझाया गया कि बच्चों…

Read More

लखनऊ,मोहनलालगंज कस्बा स्थित बस स्टॉप पर गुरुवार से दुबग्गा इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया। लंबे समय बाद बस सेवा दोबारा बहाल होने से क्षेत्रीय लोगों, दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाली सवारियों में खुशी का माहौल है। बस स्टॉप पर अब रोडवेज बसों की भी नियमित एंट्री होने लगी है, जिससे आवागमन व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए की पुलिस लाइन के निर्माण कार्य को समय सीमा के अंदर तैयार करना सुनिश्चित करें साथ ही निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा बृहद गो संरक्षण केंद्र भटेल, विकास खंड हापुड़ का भी औचक निरीक्षण किया गया केंद्र पर 494 नर गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदया ने…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट सड़क किनारे खड़े एक पेड से बस टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिल सका है, जबकि थाने में भी कोई सूचना दी गई है बृहस्पतिवार की सुबह को एक बस सिंभावली से हापुड़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गांव सिखेड़ा के निकट पहुंची तो चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल मैदान में ‘संविधान सुरक्षा महारैली’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शिरकत की, जिससे पूरा मैदान ‘जय भीम’ और ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा ​प्रमुख उपस्थिति और नेतृत्व​कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात विद्वान मा. सज्जाद नोमानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश दास उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. विलास खरात ने की ​महिला जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने अपने ओजस्वी संबोधन में बिहार के भूमिहीन…

Read More

वाराणसी। सर्किट हाउस में आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया। सुनवाई के दौरान एक परिवार ने पंडित दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सकीय उपचार पर सवाल उठाते हुए आयोग से शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीज का दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन किया गया था, लेकिन सर्जरी के बाद मरीज की तबीयत में सुधार होने के बजाय स्थिति और बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, हालत गंभीर होने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां आगे का उपचार कराया गया।

Read More

जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना। आज दिनांक 07.05.2026 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05.2026 को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी श्री संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज महोदय द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो। इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी-श्री रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक…

Read More

वर्ष 2026 की शुरुआत में मुझे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। यह सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष बाद भी मंदिर के शाश्वत और अविनाशी होने का पर्व था। अब 11 मई को मुझे एक बार फिर सोमनाथ जाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। इस बार यह यात्रा पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में है। मैं उस क्षण को फिर जीने जा रहा हूं जब भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने मंदिर का लोकार्पण किया था। उस दिन, सोमनाथ में विध्वंस से सृजन…

Read More

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गौ तस्करी के खिलाफ सख्त रुख दिखाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने नेशनलvहाईवे NH-39 पर संदिग्ध पिकअप वाहन (नंबर UP64H 6540) को रोककर जांच की. जिसमें 6 जंगली गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन गायों को कटिंग के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और…

Read More