Author: admin

सोनभद्र।जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन आरोप है कि घटना के वक्त डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे।परिजनों का कहना है कि इलाज के…

Read More

लखनऊ बाबा जयगुरुदेव के अनुयाई एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय बागेश्वर द्विवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर निगोहा क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में भावपूर्ण वातावरण के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, जगदीश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, जयशंकर एवं विजयशंकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय बागेश्वर द्विवेदी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।पुण्यतिथि…

Read More

लखनऊ निगोहां क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनंत विजय क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने अकादमी की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार सुनील सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ लेवल-1 क्रिकेट कोच एवं पूर्व एम.एस. धोनी अकादमी के कोच प्रमोद कुमार, फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, एडमिशन हेड अनामिका मौर्य एवं…

Read More

चोपन/सोनभद्र। नगर क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सुबह एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरबिग्रेड और स्थानीय लोगो के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल मार्केट में स्थित सत्यदेव पाण्डेय के कुएं से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ।…

Read More

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्मित किए जा रहे नाले का जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर…

Read More

लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र के टिकरा कल्ली पूरब गांव में ग्राम प्रधान राम खेलावन के नेतृत्व में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के करीब 200 जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छता एवं दैनिक उपयोग से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्राम प्रधान की इस पहल की जमकर सराहना की।कार्यक्रम में रोबिन सिंह, गुड़ी सिंह, अखिलेश, वीरेंद्र और उमेश सहित कई लोगों ने सहयोग किया। आयोजन के दौरान परिवारों को दिए गए विशेष बॉक्स में बच्चों और बड़ों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 20 से अधिक उपयोगी…

Read More

वाराणसी। मीरापुर बसहीं स्थित पटेल चौराहे के पास अनाया ब्यूटी सैलून का उद्घाटन पार्षद पत्नी श्रीमती गरिमा संदीप रघुवंशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सैलून में क्षेत्र में इस तरह के सैलून से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। आजकल की महिलाएं जागरूक हैं। वह हमेशा एक नई उड़ान के लिए तैयार रहती हैं। इस अवसर पर अनाया ब्यूटी सैलून की अधिष्ठाता श्रीमती प्रीती शर्मा ने कहा कि आज बाबा विश्वनाथ की कृपा से आज हमारे सैलून की शुरुआत हुई है। इस सैलून में स्किन, हेयर, मेकअप की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ हमारे…

Read More

बलिया। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 को सुबह लगभग 7:30–8:00 बजे चार युवक-युवतियां गंगा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक एक का पैर फिसल गया, जिसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन लोग भी गहरे पानी में चले गए और चारों डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मछुआरों, गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू…

Read More

बलिया नगर के बापू भवन टाउन हॉल में पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडे मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व. शारदानंद अंचल गरीबों और मजलूमों की आवाज थे तथा उन्होंने अपने जीवन में जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के हित में कार्य किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी ने की। उन्होंने…

Read More

अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहने का दिया भरोसा मोहनलालगंज लखनऊ,लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद नवनियुक्त महामंत्री जितेंद्र यादव ‘जीतू रविवार को पहली बार मोहनलालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मोहनलालगंज स्थित बजाज शोरूम प्रतिष्ठान में आयोजित स्वागत समारोह में निगोहां प्रेस क्लब लखनऊ के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी तथा श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने फूल-माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत…

Read More