Author: admin
लखनऊ पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन आवास योजना स्थित महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू की अगुवाई में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में करणी सेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।…
सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की जयंती पर मातृभूमि को समर्पित काव्य गोष्ठी का आयोजन शनिवार को रॉबर्ट्सगंज शहर में किया गया। कवियों व अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा, धर्मवीर तिवारी व समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे द्वारा महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर दीपदान व माल्यार्पण से विधिवत आयोजन का आगाज हुआ। आयोजक सुशील मिश्रा ने भारत भारती की वंदना करते हुये देशवा के खातिर देहले परनवां, बचाइ लेले हो भारत माता के शनवां सुनाकर वाहवाही लूटी। संयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामसुलीन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार, 9 मई 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न्याय प्रक्रिया को सुलभ और त्वरित बनाते हुए हजारों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। राष्ट्रीय लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बैंकों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया…
ओबरा, सोनभद्र। नर सेवा ही नारायण सेवा है के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ओबरा में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला यह पुनीत कार्य अब अपने निरंतर 10वें महीने में प्रवेश कर चुका है, जो बिना रुके समाज के हर वर्ग की सेवा में समर्पित है। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में भगवान को पूरी श्रद्धा के साथ भोग लगाकर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण हुआ।…
सोनभद्र दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले कई दशकों से किया जा रहा है। साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा…
सोनभद्र दुद्धी /कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 2 में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वही स्कोर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा निवासी बीडर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे कि वार्ड नं 2 में तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। दुर्घटना…
अनपरा, सोनभद्र। एनसीएल ककरी परियोजना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में मातृ दिवस (Mothers Day) का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने माँ को संस्कार की पहली पाठशाला बताते हुए समाज में उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उमा तिवारी (धर्मपत्नी विद्यालय प्रबंधक जेपी तिवारी) एवं विशिष्ट अतिथि गीता देवी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। अतिथियों का औपचारिक परिचय श्रीमती वेदवती जी द्वारा कराया गया। सम्मान की कड़ी में अनामिका एवं…
रेणुकूट, सोनभद्र। औद्योगिक नगरी रेणुकूट की सड़कों पर एक बार फिर मजदूरों का सैलाब उमड़ा। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भाई और टीम निशा के संरक्षक, प्रखर श्रमिक नेता डब्लू विजय प्रताप सिंह (डब्लू सिंह) के नेतृत्व में मजदूरों ने फैक्ट्री के गेट से लेकर मुख्य सड़कों तक अपने अधिकारों के लिए हुंकार भरी। इस दौरान डब्लू सिंह ने वर्तमान श्रम परिस्थितियों की तुलना 140 साल पुराने ऐतिहासिक शिकागो आंदोलन से करते हुए सरकार और औद्योगिक प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी। मजदूरों और कर्मचारियों के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए डब्लू सिंह ने कहा कि आज भारत में…
वाराणसी : शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम कटिबद्ध है । इस क्रम में सफाई अभियान की जमीनी हकीकत परखने शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने पांडेपुर पुलिस चौकी से लेकर पंचकोशी सारंग तालाब तक चल रहे नाला सफाई कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में सुस्ती और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।नगर आयुक्त ने नाले से निकाली गई सिल्ट (कूड़ा-कचरा) हर हाल में 24 घंटे के भीतर वहां से हटावाने का सख्त निर्देश दिया । कहा कि सड़कों पर सिल्ट छोड़ने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने…
वाराणसी के लक्सा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कुमार चौरसिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौरसिया हावड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता का चुनाव हाजीपुर पटना बिहार में संपन्न हुआ था उसमें चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने दिल्ली में असक्षम जो धन के अभाव में कोचिंग नहीं कर पाते के लिए आई ए एस पीसीएस इंजीनियरिंग जैसे तैयारी के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा किया था इसके लिए चौरसिया फाउंडेड ट्रस्ट की स्थापना…
