Author: admin

बलिया। नगरा स्थित आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उत्तराखंड से पधारे मुख्य अतिथि डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।विचार गोष्ठी में डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, विन्ध्याचल सिंह, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, रामकृष्ण मौर्य, वीरेन्द्र यादव, सुनील सिंह, सुनील तिवारी, राधेश्याम यादव (प्रबंधक), डॉ. सेराज अहमद, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी एवं दिलीप राजभर सहित…

Read More

लखनऊ, मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर न्यायालय और बैंक संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग कर रहा था।पुलिस के मुताबिक लखनऊ के ख्यालीगंज कैसरबाग निवासी समीर मिर्जा ने बीते 11 दिसंबर 2025 को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के अमेठी में स्थित उनकी पैतृक संपत्ति गाटा संख्या 236, 282, 352, 655, 682, 684 और 690 आदि पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज…

Read More

लखनऊ राजधानी के बाजारखाला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टिकैतराय तालाब पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ दबंगों ने भाजयुमो नेता महाराज चेतन तिवारी उर्फ श्याम चेतन को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं घायल भाजपा नेता को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता के समर्थक बड़ी संख्या में केजीएमयू पहुंच गए और देर रात तक हंगामा करते रहे। समर्थकों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर डीसीपी पश्चिम कमलेश…

Read More

लखनऊ,नगराम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवक को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार के लोगों ने नगराम थाने पहुंचकर युवक के गुम होने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

लखनऊ निगोहां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में बेटी के एडमिशन को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार भैरमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय प्रिंसी वर्मा पत्नी आनंद कुमार वर्मा की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दंपति की तीन वर्षीय बेटी पीहू…

Read More

लखनऊ मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भारतीय जनता पार्टी पर पासी समाज की लगातार उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के करीब 9 वर्ष 3 माह के कार्यकाल के दौरान पासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन सत्ता और संगठन में उसे अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं दी गई।रविवार को जारी अपने बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास पासी समाज के सबसे अधिक विधायक होने के…

Read More

सी प्रमाण पत्र एनसीसी प्रशिक्षुओं को सेना की भर्ती में मिलती है विशेष छूटएनसीसी प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरा वीरता एवं नारी का सम्मानरसड़ा (बलिया) ।बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज पकवाइनार-रसड़ा में आयोजित 93 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रशिक्षण एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, समय पालन और टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंगरा ने एनसीसी प्रशिक्षण के लाभ बताते हुए…

Read More

सोनभद्र। कहते हैं कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने माँ बनाई। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए रविवार को परमहंस शिक्षण संस्थान एवं पंडित विद्याधर इण्टर कॉलेज, कबरी में मदर्स डे का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ममता और कृतज्ञता के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक रही, जहाँ स्कूली बच्चे अपनी-अपनी माताओं के चित्र (फोटो) साथ लेकर आए थे। बच्चों ने बड़े ही आदर और श्रद्धा भाव से अपनी माँ के चित्रों को नमन किया और उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त…

Read More

रेणुकूट, सोनभद्र। इतिहास के पन्ने गवाह हैं कि जब-जब समाज में अन्याय की जड़ें गहरी हुई हैं, तब-तब किसी न किसी रक्षक ने जन्म लेकर व्यवस्था को चुनौती दी है। आज रेणुकूट की इस औद्योगिक नगरी में यह कहावत अक्षरश सच साबित हो रही है। दैनिक कुरुक्षेत्र के माध्यम से अपनी निडरता और वीरता के लिए शहंशाह की उपाधि पाने वाले डब्लू सिंह एक बार फिर जनसेवा की मशाल थामे मैदान में उतर चुके हैं। डब्लू सिंह का स्पष्ट मानना है कि किसी भी बड़े परिवर्तन की नींव विश्वास पर टिकी होती है। हाल ही में जनता के बीच अपनी…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक नगरी ओबरा की सड़कें अब सफर के लिए नहीं, बल्कि बीमारियों और हादसों को न्योता देने के लिए जानी जा रही हैं। 4 मई को ओबरा के सजग पत्रकारों ने एकजुट होकर जनमानस की समस्याओं को लेकर सोनभद्र जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बग्गा नाले से लेकर शारदा मंदिर तक की सड़क पर फैले जानलेवा प्रदूषण और प्रशासनिक उदासीनता की गंभीर तस्वीर पेश की गई है। बग्गा नाले से शारदा मंदिर तक का मुख्य मार्ग आज प्रदूषण की मोटी चादर से ढका हुआ है। गिट्टी, पत्थर और डस्ट (बदरहंसी) के कारण सड़क पर प्रदूषण…

Read More