Author: admin
गाजीपुर। बिराईच स्थित तेज सिंह प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस की 112 सेवा की एक पीआरवी (पब्लिक रिस्पांस व्हीकल) कथित तौर पर प्रशिक्षण के दौरान अनियंत्रित होकर केंद्र की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए पानी से लबालब धान के खेत में जा कूदी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान 112 की गाड़ी किसका नंबर है UP32 DG 5632 अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज सिंह प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र की बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंची। हादसे में पीआरवी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात…
बहरियाबाद गाजीपुर। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन जिले के होनहार एथलीट अभय प्रसाद ने 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि जनपद से एक बालिका एवं 11 बालकों सहित कुल 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पहले दिन डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद के छात्र एवं रसूलपुर निवासी…
ओबरा/सोनभद्र । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेद शिरोमणि पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के हर घर औषधीय पौधरोपण के पावन संकल्प को साकार करने हेतु सोनभद्र में पतंजलि परिवार पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है। पूरे जिले में योग शिक्षकों, बहन-भाइयों और प्रभारी कार्यकर्ताओं द्वारा युद्धस्तर पर पौधरोपण एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार (06 अगस्त 2026) को भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी द्वारा ओबरा क्षेत्र के गोठा टोला (डाला रोड) में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ओबरा…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र । प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हो गया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्धारित 08 पदों के सापेक्ष केवल 08 प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त होने के बाद सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। गुरुवार (06 अगस्त 2026) को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के उपरांत…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र जनपद सोनभद्र की ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु ₹141.00 लाख (1.41 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक व प्रशासनिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को एक आधुनिक व सुव्यवस्थित मंच उपलब्ध हो सकेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पंचायत…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्रजनपद सोनभद्र में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले की प्रमुख आटा निर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मिलों से आटे के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला (लैब) प्रेषित किए गए।आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक आदेश (दिनांक 03.08.2026) के तहत समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों और अन्य जिलों में हुई कार्यवाहियों के आधार पर यह बात सामने…
हापुड़ (मनीष कुमार) सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित CCTV कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, शिविरों एवं संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24×7 सतर्कता बरती जाए किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही 5 मिनट के अंदर मौके पर टीम पहुंचे
ओबरा/सोनभद्र ( संवाददाता रीना राय)। जनपद सोनभद्र के ओबरा में करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किए गए नवनिर्मित तहसील परिसर की पहली ही बारिश में प्रशासनिक दावों और व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। परिसर से बारिश का पानी निकलने का समुचित इंतजाम न होने के कारण पूरी तहसील जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गई। चारों ओर लबालब भरे पानी के बीच वादकारियों, अधिवक्ताओं और विभागीय कर्मचारियों को घुटने भर पानी से होकर आवागमन करना पड़ा, जिससे दिनभर न्यायिक कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। नवनिर्मित तहसील परिसर में हुए इस भीषण जलभराव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता…
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र जिला संवाददाता रीना राय।जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला, जनसंवाद एवं व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और छात्र-छात्राओं में नदियों की स्वच्छता, जल संचयन और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना था। यह कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला का मंच संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता श्याम नारायण कुशवाहा द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित…
