Author: admin

(गाजीपुर),मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर गांव में गंगा नदी का कटाव पिछले कई दशकों से ग्रामीणों और किसानों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान स्व. महेंद्रनाथ राय के पुत्र प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि वर्ष 1985 से अब तक गंगा के कटाव में सैकड़ों किसानों की ढाई हजार बीघा से अधिक कृषि योग्य भूमि के साथ-साथ बाग-बगीचे भी नदी में समाहित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेरपुर गांव की करीब दो किलोमीटर कृषि भूमि गंगा की कटान की जद में आ चुकी है। ग्राम पंचायत का पुरवा और शिवराय का पुरवा भी गंगा…

Read More

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए सूचना बोर्ड ने ही जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोर्ड पर दर्ज विवरण के अनुसार कार्य की लागत 13,34,897.52 रुपये है, जबकि कार्य शुरू होने की तारीख 29 जून 2026 और पूर्ण होने की तारीख 28 जून 2026 अंकित है। यानी बोर्ड के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के एक दिन पहले ही पूरा हो गया! तारीखों में यह विसंगति स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, यह लिखने की त्रुटि है या विभागीय…

Read More

भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अवथही गांव में गुरुवार देर रात शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कनुवान गांव से आए रिश्तेदारों ने स्थानीय लोगों पर चाकू, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित खलीफा डोम पुत्र साहू डोम, निवासी अवथही की ओर से भांवरकोल थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि कनुवान गांव से गोरख डोम के यहां रिश्तेदारी में आए रंगबाज डोम, नरेश डोम, राकेश डोम, करिया डोम,…

Read More

भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार नितिश साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में फरियादियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।प्राप्त आवेदन ,समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए।तुरंत कार्रवाई, करने एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार नितिश साहनी और थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने आवेदनों को तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया।संयुक्त टीम का गठन,सभी मामलों के मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस बल की संयुक्त टीमें गठित कर उन्हें तुरंत मौके के लिए रवाना…

Read More

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने शनिवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट एवं एनबीडब्ल्यू जारी थे।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द, जयप्रकाश सिंह, राजेश उर्फ भुल्लन, दयाशंकर उर्फ डब्बू और हरिनाथ राम को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, शैलेन्द्र बिन्द और महेन्द्र बिन्द के खिलाफ धारा 323,…

Read More

अनपरा/सोनभद्र रीना राय रिपोर्टर ।जनपद सोनभद्र के अनपरा स्थित प्रतिष्ठित अनपरा विद्युत डीएवी विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण आज सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और भविष्य गंभीर संकट में पड़ गया है। हल्की सी बारिश होते ही पूरे विद्यालय परिसर में जलभराव की विकराल स्थिति उत्पन्न हो जा रही है, जिससे परिसर किसी टापू जैसा प्रतीत होने लगता है। पानी की समुचित निकासी न होने और सर्वत्र फैली अव्यवस्था के कारण न केवल छोटे-छोटे विद्यार्थियों को बल्कि उनके अभिभावकों को भी रोजाना भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर के चारों तरफ काफी समय…

Read More

ओबरा/सोनभद्र । रीना राय रिपोर्टरमानसून के मौसम में नगर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में रात-दिन जुटे सफाईकर्मियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नगर पंचायत ओबरा ने एक सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सफाईकर्मियों को रेनकोट एवं सेफ्टी शूज (सुरक्षा जूते) वितरित किए गए।नगर पंचायत प्रशासन की इस संवेदनशीलता से विपरीत मौसम में काम कर रहे सफाईकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन चाँदनी देवी ने कहा कि सफाईकर्मी…

Read More

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।रीना राय रिपोर्टर ।विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित यातायात उपनिरीक्षक राजेश यादव ने विद्यार्थियों को बाइक, स्कूटर एवं कार चलाते समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यातायात उपनिरीक्षक राजेश यादव ने विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम तथा वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों व कड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत…

Read More

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर ।भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में विविध देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वन्दे मातरम् के तृतीय चरण के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सम्पूर्ण जनपद में उत्सव के रूप में मनाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक पूरे देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति की…

Read More

ओबरा/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर ।वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर चोपन से ओबरा के बीच सड़क की बदहाल स्थिति इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भयंकर आफत बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे और जानलेवा गड्ढे प्रतिदिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। दिन के उजाले में तो चालक किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये गड्ढे दिखाई न देने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। शासन-प्रशासन और जिम्मेदार विभाग का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से…

Read More