Author: admin
दुद्धी/सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल दुद्धी के तत्वावधान में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को दुद्धी तहसील क्षेत्र में एक भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां किरन नंद गिरी अपनी पूरी टीम के साथ मंडल की संरक्षक गुरु माता रीना देवी (बेबी बंगाली) के निवास स्थान पर पहुँचीं।आवास पर आगमन के पश्चात महामंडलेश्वर मां किरन नंद गिरी एवं उनके साथ आए साधु-संतों व अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत सनातन धर्म के उत्थान, धर्म प्रचार एवं सामाजिक समरसता को लेकर विस्तृत चर्चा…
ओबरा/सोनभद्र आशीष मिश्रा। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2.75 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस से मिली आधिकारिक…
ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सौजन्य से रविवार को ओबरा स्थित शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में जहाँ युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, वहीं बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ स्वेच्छा से रक्तदान कर मिसाल पेश की। इस शिविर का मुख्य ध्येय आमजन को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना और अस्पतालों व ब्लड बैंकों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना रहा। शिविर में रक्तदान करने पहुँचे युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा…
शक्तिनगर/सोनभद्र। अजयन्त सिंह। जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को 1 किलो 571 ग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह प्रभावी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अमल में लाई गई। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (8 अगस्त 2026) को दोपहर करीब 2:20 बजे…
चोपन/सोनभद्र। रिपोर्टर रीना राय। सावन माह के दूसरे सोमवार (10 अगस्त) को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और ऐतिहासिक बनाने के लिए महादेव सेवा समिति द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए समिति के अधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को पूर्ण निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।तैयारियों की जानकारी देते हुए महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवभक्त कांवड़ियों के सम्मान, जलपान, सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से पुख्ता प्रबंध…
वाराणसी, 9 अगस्त 2026: बॉडीक्राफ्ट क्लिनिक एंड सैलून ने वाराणसी में अपने नए एकीकृत क्लिनिक और सैलून की शुरुआत की है। इसके साथ ही उत्तर भारत में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है। करीब 6,500 वर्ग फुट में दो मंजिलों पर बने इस केंद्र में सैलून, त्वचा, बाल, वजन कम करने और सौंदर्य से जुड़े इलाज की पूरी रेंज एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। यहां विज्ञान पर आधारित उपचार और आधुनिक सौंदर्य उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे भारत के तेजी से बदलते शहरों में से एक वाराणसी के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। यह शुरुआत उत्तर…
शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना चौराहे से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर कार की जोरदार टक्कर से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को शादियाबाद थाना चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कोइरी स्थित कोमल सीमेंट स्टोर के पास शनिवार करीब एक…
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। उतरांव गांव के सिवान में आंचल राजभर की मौत के मामले में रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहराजपुर गांव की राजभर बस्ती पहुंचे। उन्होंने मृतका के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच अब स्थानीय पुलिस के बजाय क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी और करीब 15 दिन में जांच पूरी कराने का प्रयास होगा। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच की प्रगति की जानकारी पीड़ित…
गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी राजकुमार पांडेय से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। महिला की समस्या की जानकारी होने पर राजकुमार पांडेय ने तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को इलाज कराने में मदद मिल सके। बताया कि महिला के पति पिछले कुछ वर्षों से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके इलाज में परेशानी आ रही थी। महिला ने अपनी स्थिति बताते हुए राजकुमार पांडेय से सहायता का…
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के जफरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थापित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण डेढ़ सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट भी गहरा गया है। विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीण अब क्षमता वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन के मूड में हैं।ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर 63…
