Author: admin

सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनमानस तक पहुँचाने और क्षेत्रवासियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से आरएस सोलर एंड सिक्योरिटी एम्पायर के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री माननीय संजीव सिंह गोंड द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया गया।इस गरिमामयी कार्यालय शुभारंभ समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह सहित पूनम देवी,…

Read More

सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह। जनपद सोनभद्र को बाल श्रम के अभिशाप से पूरी तरह मुक्त कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल एवं किशोर श्रमिकों के प्रभावी चिन्हांकन, रेस्क्यू, पुनर्वासन तथा बाल श्रम उन्मूलन अभियान में विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता को लेकर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी जनपदों को वर्ष 2027 तक तथा सोनभद्र…

Read More

चोपन/सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में संपादित की गई। थाना चोपन पुलिस से…

Read More

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान हेतु मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुना।जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी तथा राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े शिकायती पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले का अवलोकन करते हुए मौके पर ही संबंधित क्षेत्राधिकारियों (CO) एवं थाना प्रभारियों…

Read More

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह।जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का बुधवार, 12 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री प्रातः वाराणसी सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाहन लगभग 10:40 बजे सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस (लोढ़ी) पहुँचेंगे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सर्किट हाउस लोढ़ी में अल्प विश्राम व स्थानीय प्रतिनिधियों से भेंट के उपरांत…

Read More

राबर्ट्सगंज/सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह।राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। स्वामी हर सेवानंद पब्लिक स्कूल की एक निजी बस का ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने त्वरित सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अनियंत्रित बस को सड़क किनारे पहाड़ी चट्टान से टकराकर रोक दिया, जिससे बस में सवार दर्जनों स्कूली बच्चों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, स्वामी हर सेवानंद पब्लिक स्कूल की बस (गाड़ी संख्या UP64 T 2122) विद्यालय की छुट्टी होने के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। जैसे…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) महर्षि कश्यप सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली रोड पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ लेकर गुजर रहे सभी भोले भक्तों की सेवा की गई तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया शिविर में आदेश कुमार कश्यप एडवोकेट, महावीर आर्य, जय भगवान कश्यप, मनोज कश्यप, हरिंदर कश्यप, गौरव कश्यप, यशपाल कश्यप, डॉ. अनुज कश्यप, सौरभ कश्यप सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आरोग्य अस्पताल के जाने-माने चिकित्सक डॉ. पराग शर्मा पिछले 11 वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगा रहे हैं। इस वर्ष भी आरोग्य अस्पताल की ओर से लगाए गए शिविर में कांवरियों के लिए चिकित्सा सुविधा के साथ भोजन, पेयजल, स्नान और विश्राम की व्यवस्था की गई। दूर-दराज से पैदल चलकर आने वाले कांवरियों को शिविर में उपचार और आराम मिलने से उनके चेहरे पर राहत नजर आई। शिविर में दिन-रात शिवभक्तों की सेवा के लिए…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) कांवड़ यात्रा के दौरान जहां पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से लाखों शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे, वहीं सबली मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में मानवता और चिकित्सकीय तत्परता की मिसाल देखने को मिली। आरोग्य अस्पताल के सामने बाइक की टक्कर से घायल होकर सड़क पर पड़े दो बच्चों को अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पराग शर्मा ने बिना समय गंवाए तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर हालत में बच्चों को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जिससे उनकी हालत संभल सकी। घटना उस समय हुई, जब कांवड़ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालु बच्चे सबली…

Read More

जखनिया (गाजीपुर)।जखनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित शांति मैरिज हॉल में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि तथा जखनिया विधायक बेदी राम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार…

Read More