Author: admin
भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित गाँव सभा तराँव से सावन माह के पावन अवसर पर शिव भक्तों का एक विशाल बोल बम का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।यह जत्था ऋषिकेश पासवानसंजय पासवान और रामू यादव के संयुक्त नेतृत्व में पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बैद्यनाथ धाम के लिए निकले है। पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पूर्ण भक्ति-भाव और नियम-संयम के साथ पैदल यात्रा तय करेंगे तथा शुक्रवार के दिन पवित्र जल…
भांवरकोल।। गाजीपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखडेहरा ग्राम सुखडेहरा में जितेंद्र राम के पुत्र कृष्ण कुमार की अचानक हुई आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सपा विधायक सुहैब अंसारी उर्फमन्नू अंसारी’ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया।विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस…
जमानियां। नगर पालिका परिषद जमानियां के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को अपना तीन दिवसीय धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद यह कदम उठाया।दरअसल, अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक की शिकायत पर पद के दुरुपयोग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुप्ता ने इन आरोपों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित और फर्जी मुकदमा बताते हुए विरोध में पिछले तीन दिनों से क्रमिक धरना शुरू किया था।सोमवार को…
सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार/कक्ष में वन विभाग से संबंधित विभिन्न विकास प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग, विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) तथा राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि वन विभाग से संबंधित आपत्तियों अथवा प्रक्रियात्मक देरी के कारण जनपद में संचालित विकास और जनकल्याणकारी कार्य किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी…
चोपन/सोनभद्र। (अजीत प्रताप सिंह) सावन के पावन सोमवार को सोनभद्र का चोपन नगर पूरी तरह से भगवान आशुतोष की भक्ति में सराबोर नजर आया। महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में सोन नदी के पवित्र तट से हजारों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों समेत भारी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों और हर-हर महादेव, बोल बम-कांवरिया बम के गगनभेदी जयकारों से चोपन से लेकर डाला तक का संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा…
डाला/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर डाला स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में अग्रवाल धर्मार्थ समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े सैकड़ों दर्शनार्थियों एवं कांवड़ियों ने भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। दर्शन-पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा व्यवस्थित ढंग से महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जो देर शाम तक निर्बाध रूप से चलती रही। भंडारे का शुभारंभ माता वैष्णो देवी और…
चोपन/सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। आज़ादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने और देशप्रेम का संदेश प्रसारित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार (10 अगस्त) को चोपन मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 10 से 12 अगस्त तक व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा (झंडा यात्रा) निकाली जा रही है, जिसके उपरांत 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक के घर पर राष्ट्रध्वज फहराने हेतु हर घर तिरंगा अभियान का संचालन किया जाएगा।…
ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा इकाई की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक रविवार को ओबरा स्थित ओम चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक धारदार बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली…
ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा–2026 अभियान के तहत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजिबिलिटी कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण का संचालन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने…
सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और हमारी नैतिक…
