Author: admin
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में स्थापित पार्क से दर्जनों लाइटें चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहीद के पौत्र परवेज ने थाना दुल्लहपुर में लिखित तहरीर देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मारक पार्क के सौंदर्यीकरण और रोशनी की व्यवस्था के लिए समाजसेवी सद्दाम के प्रयास से स्थानीय लोगों से चंदा एकत्र किया गया था। इसी धनराशि से पार्क परिसर में कई दर्जन लाइटें लगाई गई थीं, ताकि स्मारक स्थल की सुंदरता…
ओबरा/सोनभद्र। (संवाददाता आशीष मिश्रा) ओबरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 (सुभाष नगर) में विकास की बयार बह रही है। स्थानीय सभासद प्रतिमा देवी के निरंतर प्रयासों से वार्ड में मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को गति मिली है, जिससे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल रही है। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सभासद प्रतिमा देवी ने बताया कि वार्ड वासियों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के बल पर संतोषी माता मंदिर की गली में स्थित क्षतिग्रस्त मार्ग का कायाकल्प कराया जा रहा है। यहाँ आकर्षक एवं टिकाऊ रंगीन जिग-जैग…
ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान के प्रतीक हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई ओटीएचपीपी ओबरा द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायक रैली सीआईएसएफ इकाई के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में निकाली गई।मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ इकाई के आवासीय परिसर से हुआ। इसके बाद रैली सीटीपीएस गेट, गांधी मैदान, हनुमान मंदिर तिराहा, सुदामा पाठक चौराहा से होते हुए शारदा मंदिर तक पहुँची। तत्पश्चात वीआईपी रोड और परियोजना अस्पताल ओबरा होते हुए पुन पारिवारिक आवासीय परिसर में आकर रैली का गरिमामयी समापन हुआ। रैली के…
सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो घायल
चोपन/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा तिराहे पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। एचपी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बल्कर ने साइकिल सवार तीन किशोरों को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बल्कर एक किशोर को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के झपरहवा अगरिया बस्ती के रहने वाले तीन किशोर एक ही साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा…
दुद्धी/सोनभद्र। अजयन्त सिंह। सोनभद्र जिले के सीमांत विधानसभा क्षेत्र दुद्धी में जर्जर और खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। मुडिसेमर गांव स्थित हरिजन बस्ती और कुशवाहा बस्ती से लेकर झारखंड सीमा तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के जोरदार नारे लगाए और जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग की।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सड़क की बीते दस वर्षों…
ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के खरड़ गाँव में आदिवासी समाज द्वारा एक विशाल सामाजिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ किया गया। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक जनजातीय आबादी वाले इस आकांक्षी जिले के पनारी ग्राम पंचायत (जिसमें कुल 63 टोले आते हैं) के कोने-कोने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से हुआ। बभनी के जनजातीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात ओबरा विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार…
राबर्ट्सगंज/सोनभद्र। जिला संवाददाता अजीत प्रताप सिंह।जनपद सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज (401) अंतर्गत कुसुम्हा से लखनवार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कई ग्राम सभाओं को आपस में जोड़ने वाली इस सड़क के पूरी तरह जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण क्षेत्र के हजारों निवासियों का आवागमन अत्यंत जोखिम भरा हो गया है। इस गंभीर जनसमस्या के निस्तारण और तत्काल सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविवार, 9 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (समाजवादी लोहिया वाहिनी) व क्षेत्रीय नेता…
ओबरा/सोनभद्र। । सोनभद्र जिले के ओबरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के खैरटिया टोले में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की स्मृति में एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थकों ने स्वर्गीय विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के जीवन संघर्ष, जनसेवा, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और समाज कल्याण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को…
ओबरा/सोनभद्र।। डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के विशाल प्रांगण में रविवार को क्लस्टर-3 स्तरीय तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में क्लस्टर-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए 400 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने पहुँचे हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उमंग और खेल भावना की अद्भुत मिसाल पेश की। प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा, डीएवी अनपरा विद्युत, डीएवी खड़िया, डीएवी बीना, डीएवी ककरी, डीएवी रिहंदनगर, डीएवी रॉबर्ट्सगंज तथा मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में जोर-आज़माइश कर रहे हैं।…
बाराचवर/गाजीपुर। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, लेकिन इस समय आलू उत्पादक किसान अपने ही उत्पाद के भाव को लेकर परेशान हैं। महीनों की मेहनत, भारी लागत और लंबे इंतजार के बाद भी आलू का बाजार भाव किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। किसानों के अनुसार कई जगह थोक बाजार में आलू का भाव घटकर करीब 330 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया है, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना है कि आलू की खेती सामान्य खेती की तुलना में काफी खर्चीली और मेहनत वाली है। खेती की शुरुआत खेत…
