Author: admin
चोपन/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में काशी (वाराणसी) से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर रही पवित्र कलश यात्रा का सोनभद्र आगमन पर चोपन मंडल के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली काशी में एक भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया था। वाराणसी स्थित रविदास पार्क में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की…
अनपरा/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर । विद्यार्थियों में बेहतर मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने और उनके दांतों व मसूड़ों को बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर, अनपरा में लायंस क्लब रेणुसागर के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मसूड़ों की गहन जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व स्वास्थ्य सामग्री प्रदान की गई। आयोजित शिविर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ. संगीता भारती, सहायक सचिव डॉ.…
ओबरा/सोनभद्र। रीना राय रिपोर्टर ।परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की पावन प्रेरणा से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पूर्व पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में 25 दिवसीय राज्य स्तरीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुआ यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त 2026 तक निरंतर संचालित रहेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों से चयनित 5 से 10 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सोनभद्र जनपद से भी 06 उत्साही योग साधक भाई इस…
भांवरकोल।। गाजीपुरजिलाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोनाड़ी स्थित पंचायत भवन पर पूर्वाहन 11 बजे जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव पंकज त्रिपाठी उपस्थित थे इसचौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान/प्रशासक इरशाद अहमद ने की।जन चौपाल में उपस्थित बी डी सी अजय राय उर्फ कन्हैया राय ने ग्राम सभा सोनाड़ी की बदहाल सड़कों और नालियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि गाँव के मुख्य रास्ते अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। बारिश के मौसम में जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र जनपद सोनभद्र के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा शुक्रवार (07 अगस्त 2026) को एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में जिले भर से आए युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मेले में लगभग 270 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं ने नामचीन कंपनियों के स्टॉलों पर पहुंचकर अपना साक्षात्कार दिया। रोजगार मेले में कुल 8 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र ।जनपद सोनभद्र में नशीली और नकली दवाओं के अवैध कारोबार व बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार (07 अगस्त 2026) को जिलाधिकारी सोनभद्र एवं सहायक आयुक्त (औषधि) मिर्जापुर के संयुक्त निर्देश पर औषधि निरीक्षक द्वारा पटवध, चोपन एवं रॉबर्ट्सगंज स्थित थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई। औषधि विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के दवा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कई मेडिकल स्टोर संचालक जांच से बचने के लिए अपनी दुकानों के शटर गिराकर…
बहरियाबाद गाजीपुर। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन जिले के होनहार एथलीट अभय प्रसाद ने 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि जनपद से एक बालिका एवं 11 बालकों सहित कुल 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पहले दिन डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद के छात्र एवं रसूलपुर निवासी…
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विकासखंड मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम सभा महुवी में गांव का प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह मार्ग ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन होने के साथ ही गांव की बड़ी आबादी के आने-जाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। बरसात के दिनों में मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि यहां एक ईंट तक नहीं बिछाई गई है और न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था है। बारिश होते ही रास्ता कीचड़ और…
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियान के तहत युवा नेता पीयूष राय ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। “आपका बेटा, आपका सेवक–आपके द्वार” और “गांव चलो अभियान” के तहत आयोजित जनचौपाल में उन्होंने ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अभियान के दौरान पीयूष राय ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपने गांव की मूलभूत सुविधाओं और विकास से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उनके सामने रखा। पीयूष राय ने ग्रामीणों…
गाजीपुर। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत रेवसड़ा–बसनिया मार्ग की बदहाली से हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलभराव के कारण बरसात के दिनों में यह सड़क आवागमन के लिए बेहद खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा रहा यह मार्ग अब विकास के दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रेवसड़ा–बसनिया मार्ग से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोड़ऊर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील मुख्यालय मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर, बक्सर रेलवे स्टेशन और गाजीपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों तक आवागमन होता है। सड़क…
