Author: admin

हापुड़ (मनीष कुमार) गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के साथ पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथ के दर्शन करने और उसकी रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से रथ को आगे बढ़ाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी आस्था…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। गुरुवार को निकली भव्य रथ यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं नगर क्षेत्र में निर्धारित शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान लगातार मौजूद रहे तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर धार्मिक उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन नगर पालिका की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर अब सवाल उठने लगे हैं। गोल मार्केट में बुलडोजर चलाकर हटाई गईं अवैध दुकानें कुछ ही समय बाद फिर से उसी स्थान पर सज गईं, जिससे पालिका की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई।कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में गोल मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों को हटाया गया और दोबारा अतिक्रमण…

Read More

हापुड़ मनीष कुमार) मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कई विभागों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा से पहले सभी कमियों को दूर कर विभागीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति का आकलन किया। जिन विभागों की रैंक सी और डी श्रेणी…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवक के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में एक महिला और दो युवक कथित रूप से युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। इतना ही नहीं, उससे महिला के पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई। वीडियो में माफी मांगने के बाद भी मारपीट जारी रहने का दावा किया जा रहा है। दिनदहाड़े…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति का आकलन करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप कम प्रदर्शन करने वाले विभागों को तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विभाग को निर्धारित समय सीमा के भीतर राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे करने होंगे। जिन विभागों की प्रगति अपेक्षित नहीं है, वे विशेष प्रयास करते हुए लंबित वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) 17वां सीएससी (CSC) दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर डिजिटल इंडिया और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले वीएलई (VLE) को सम्मानित किया गया, जबकि जिला स्तर पर कई जागरूकता शिविर और पौधरोपण अभियान आयोजित हुए। जिला हापुड़ के 300 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के सक्रिय ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) ने ग्रामीणों को सरकार की डिजिटल और ई-गवर्नेंस सेवाओं (जैसे आयुष्मान भारत, पीएम किसान, और बैंकिंग सेवाएं) के बारे में जानकारी दी केंद्र संचालकों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को एक…

Read More

ओबरा/सोनभद्र । सनातन संस्कृति में नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत को सर्वोपरि माना गया है। इस पावन विचार को धरातल पर क्रियान्वित करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही धर्म का वास्तविक और व्यावहारिक स्वरूप है। इसी सेवा संकल्प के साथ विकास खंड चोपन के अंतर्गत सुदूर जनजातीय अंचलों में माँ शारदा परिवार ओबरा द्वारा एक अत्यंत अनुकरणीय सामाजिक कार्य संपन्न किया गया। इस पूरे वृहद अभियान का मुख्य आधार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के शीर्ष केंद्र मैहर शक्तिपीठ धाम के पूर्व प्रधान पुजारी परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 देवी प्रसाद…

Read More

कोटा, सोनभद्र की धरती पूरे उत्तर प्रदेश को रोशन करने के लिए बिजली देती है, देश के विकास के लिए कोयला देती है, और निर्माण कार्यों के लिए बालू, पत्थर, एल्यूमिनियम व सीमेंट जैसे अमूल्य संसाधन देती है। सूबे के राजस्व में भी इस जिले की हिस्सेदारी शीर्ष पर है। लेकिन विडंबना देखिए कि जिस जिले के सीने से निकले संसाधनों से पूरा प्रदेश समृद्ध हो रहा है, उसी जिले का गरीब आज भी एक अदद बेहतर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इसी पीड़ा और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा रॉबर्ट्सगंज विधानसभा…

Read More

ओबरा, सोनभद्र । पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक आगामी रविवार 19/07/2026 को बुलाई गई है। यह बैठक ओबरा नगर के कमला पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित परिषद के मुख्य कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता व संचालन जिला अध्यक्ष संतोष साहनी के नेतृत्व में संपन्न होगी।संगठन के पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष बैठक का मुख्य एजेंडा पत्रकारों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए आयुष्मान…

Read More