Author: admin
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ व्यापारी राजेश जायसवाल के आवास पर आहूत की गई। बैठक में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज की बदहाल जल निकासी और बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर को जलभराव की गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाने के नाम पर 36 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि खर्च कर नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस बनी हुई है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष…
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब उचित दर विक्रेताओं को 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। इस निर्णय के अवसर पर सोमवार को जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के लोक भवन में आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण गाजीपुर में सदर, जंगीपुर, जखनियां, जमानियां, जहूराबाद, मुहम्मदाबाद और सैदपुर विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता…
गाजीपुर। इंडियन बैंक की पीजी कॉलेज शाखा में शनिवार को बैंक का 120वां स्थापना दिवस राष्ट्रभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बैंक परिसर में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि इंडियन बैंक स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रवादी विचारधारा की उपज है। 15 अगस्त 1907 को चेन्नई में स्थापित यह बैंक भारतीय गौरव और स्वदेशी भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल थी। उन्होंने कहा कि बैंक ने 120 वर्षों की अपनी यात्रा में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान…
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस के दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दोपहर 1:13 बजे बलिया-एलटीटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद सनातन पांडेय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सहित रेलवे अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।ट्रेन संख्या 11072 दोपहर 1:13 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 1:15 बजे रवाना होगी, जबकि 11071 रात 9:53 बजे पहुंचकर 9:55 बजे रवाना होगी।ठहराव के साथ सुविधाओं की मांग: क्षेत्रीय यात्रियों ने कोरोना काल से बंद 55133/55134 पैसेंजर ट्रेन की बहाली, छपरा-औड़िहार डीएमयू को वाराणसी…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र में सुरक्षा और सतर्कता व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर अभिसूचना विभाग की टीमों ने उतरकर सघन जांच अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों के क्रम में, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।इसी कड़ी…
शाहगंज (सोनभद्र)। अजीत प्रताप सिंह।ऑनलाइन साइबर अपराधों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना शाहगंज की साइबर टीम ने त्वरित और कुशल कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक ग्रामीण के डूबे हुए ₹19,500 सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम की सराहना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के ईनम गाँव निवासी बृजेश पुत्र अज्ञात के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने झांसा देकर ₹19,500/- की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। पीड़ित…
ओबरा (सोनभद्र)। आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को 1 किलो 518 ग्राम अवैध गांजे और ₹480 नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी…
अनपरा (सोनभद्र)। अजयन्त सिंह। जनपद सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलडोमरी टोला लोझरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही सगे भाई पर पास में रखी कुल्हाड़ी से गर्दन और पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनपरा थाना पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 13 अगस्त 2026 की है। ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद…
हापुड (मनीष कुमार) जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं एल.एल.बी. के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु 7 दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ 14 अगस्त 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, सुविधाओं एवं करियर उन्मुख गतिविधियों से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत विभागवार पंजीकरण से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमित्रा सिंह विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) एवं मुख्य वक्ता के रूप में…
ओबरा, सोनभद्र आशीष मिश्रा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष स्मरणांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और अपने प्रियजनों को खोने वाले लाखों लोगों की अनकही पीड़ा को याद करना तथा युवा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भ्रातृत्व एवं सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न…
