Author: admin
सोनभद्र । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं गौरवपूर्ण अवसर की पूर्व संध्या पर सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के अद्वितीय त्याग, कठिन संघर्ष और अगाध राष्ट्रप्रेम का स्मरण कराता है। हमारे वीर सपूतों का अदम्य साहस और समर्पण सदैव हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा इस पावन अवसर पर हम…
सोनभद्र। । जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरहवा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बच्चों को लेकर जा रहा एक निजी स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक मासूम स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन लिटिल एंजेल प्राइवेट विद्यालय का बताया जा रहा है, जिसमें क्षमता से अधिक लगभग 15 से 20 बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज (हाई स्पीड)…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। देश के विभाजन की भीषण त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन की असहनीय पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी…
सोनभद्र अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को जनपद में भव्य राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण और पूर्व-तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को सायं 3:00 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राहुल (सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग) के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के अधिशासी अधिकारी सहित…
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन एवं भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में जिला प्रशासन सोनभद्र द्वारा एक अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल की गई। प्रशासन द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, सर्वोदय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को देशभक्ति पर आधारित नव-निर्मित फिल्म बॉर्डर-2 का विशेष प्रदर्शन कराया गया। सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर जब बच्चों ने देश की विषम परिस्थितियों और सीमाओं की रक्षा में डटे वीर जवानों के साहस, शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति…
सोनभद्र । देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा आम जनमानस को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व गौरव से जोड़ने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क से अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी देकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन चुर्क…
हापुड़ (मनीष कुमार) स्वतंत्रता दिवस से पहले हापुड़ में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की कार्रवाई ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल बढ़ा दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में एटीएस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों की गतिविधियों पर एजेंसी की पहले से नजर होने की बात कही जा रही है। हिरासत के बाद एटीएस दोनों को अपने साथ ले गई और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि दो युवक मोटरसाइकिल से शेरपुर गांव पहुंचे थे। एटीएस की टीम उनकी गतिविधियों को ट्रैक करते हुए पीछे से पहुंची। गांव में बाइक रोकने…
ग़ाज़ियाबाद (मनीष कुमार) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जेएमएसआईटी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ प्रबंधन, फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति…
हापुड़ (मनीष कुमार) नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक सार्वजनिक शौचालय के पास लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया अंबेडकर तिराहे के पास बने शौचालय के समीप बिजली का तार खतरनाक तरीके से लटका हुआ था। अज्ञात युवक जैसे ही वहां से गुजरा, वह अनजाने में इस लटके हुए तार के संपर्क में आ गया। बिजली का करंट इतना जोरदार था कि युवक को संभलने का मौका तक…
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित द न्यूरो सिटी में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान डेट एक्सपायरी दवा लगाए जाने का आरोप लगाया गया। मामले को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस सक्रिय हुई और कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मरीज के उपचार में इस्तेमाल की…
