Author: admin

वाराणसी 17 अगस्त :– “श्यामा मुखर्जी हउवे देशवा क शान पिया, हउवे बड़ा महान पिया ना…” सुप्रसिद्ध भजन एवं लोक गायिका सुमन अग्रहरि की लोकधुनों से बाबतपुर स्थित बनारस किला राष्ट्रभाव से गूंज उठा। कजरी और लोकगीतों के जरिए जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद वाराणसी की ऐतिहासिक नागरी नाटक मंडली के छात्रों ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राजनीतिक संघर्ष, राष्ट्र की अखंडता के संकल्प और बलिदान पर आधारित नाटक का प्रभावी मंचन कर उनके व्यक्तित्व को जीवंत कर दिया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से…

Read More

नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पुरुषोत्तम चतुर्वेदी महामंत्री पत्रकार पुरम विकास समिति। वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पत्रकारपुरम कॉलोनी स्थित पार्क में पत्रकारपुरम विकास समिति की ओर से भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ,परिजनों एवं एवं कालोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में तिरंगा शान से लहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस…

Read More

ओबरा / जुगैल (सोनभद्र)। अजीत प्रताप सिंह। थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जुगैल (टोला जोरबा) के एक निर्धन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के भरण-पोषण और आजीविका की तलाश में कर्नाटक राज्य मजदूरी करने गए 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के पैतृक गांव पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जुगैल के जोरबा टोला निवासी तोपा सिंह खरवार (उम्र 36 वर्ष) पुत्र रामदेव खरवार बीते 23 जुलाई 2026 को…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। अजीत प्रताप सिंह। ओबरा नगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को ओबरा तहसील के सभा कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल संवाद) के माध्यम से क्षेत्र के उचित मूल्य राशन विक्रेताओं (कोटेदारों) के साथ सीधी वार्ता की और योजना की प्रगति का जायजा लिया। सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ के प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष/मनोनीत…

Read More

सोनभद्र / ओबरा। आशीष मिश्रा) सोनभद्र जिले में देर रात हुई झमाझम मूसलाधार बारिश ने एक तरफ जहां भीषण गर्मी व उमस से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नगर निकायों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी। देर रात शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला सुबह तक अनवरत जारी रहा, जिसके चलते सड़कों से लेकर लोगों के घरों और दुकानों तक भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात रुक-रुक कर होती रही भारी बारिश…

Read More

अनपरा, सोनभद्र (15 अगस्त 2026)। अजयन्त सिंह)औद्योगिक क्षेत्र अनपरा स्थित सोन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और उमंग से ओत-प्रोत वातावरण में देश का स्वाधीनता दिवस अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में चारों ओर तिरंगे की भव्य छटा दिखाई दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।समारोह…

Read More

सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। पावन श्रावण मास के अवसर पर सोनभद्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिवद्वार धाम में आस्था का अटूट सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़ यात्री बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक के लिए शिवद्वार धाम पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा, यातायात तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से…

Read More

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने कोटेदारों के लाभांश (कमीशन) में सीधे ₹35 प्रति कुंतल की भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है।मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी निर्णय से पूरे प्रदेश के लगभग 78 हजार राशन कोटेदार लाभान्वित होंगे। वहीं, जनजातीय एवं सीमावर्ती जनपद सोनभद्र के कुल 786 कोटेदारों को भी इस बढ़े हुए लाभांश का सीधा फायदा मिलेगा।मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश वृद्धि की…

Read More

सोनभद्र (17 अगस्त 2026)। अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सोनभद्र जिले की चारों तहसीलों ,रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल एवं दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने के तृतीय शनिवार को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण, शासन के निर्देशानुसार शनिवार के स्थान पर सोमवार (17 अगस्त) को इस दिवस का आयोजन किया गया। चारों तहसीलों में कुल मिलाकर 108 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।तहसील ओबरा, सीडीओ…

Read More

सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वसूली कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। लक्ष्य प्राप्ति में पिछड़ने वाले संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय अधिकारियों को निम्नलिखित प्रमुख…

Read More