Author: admin
सोनभद्र। दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स संवाददाता आशीष मिश्रा।जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का जायज़ा लेने के लिए प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न अंचलों में विस्तृत निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।खंड विकास अधिकारी (चोपन) अजीत कुमार इन्होंने प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, प्राथमिक विद्यालय चंदौली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घटिहटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई, छात्र निर्धारित गणवेश…
सोनभद्र / ओबरा (22 अगस्त 2026)। ऊर्जा की राजधानी सोनभद्र के ओबरा नगर स्थित राम मंदिर मानस भवन के प्रांगण में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले इस महाप्रसाद वितरण में लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे से सुभाष चौराहा स्थित पावन हनुमान मंदिर प्रांगण में खीर वितरण का आयोजन किया गया। ओबरा के सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार शाम 6:00 बजे से खिचड़ी भंडारे एवं प्रसाद वितरण…
वाराणसी :- यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ़ इवेंट्स & हॉस्पिटलिटी प्रोफेशनल्स (जीएईएचपी ) जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन पद पर वाराणसी के वरिष्ठ पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी प्रोफेशनल डी.एन.सिंह निर्वाचित हुए हैं | डी.एन.सिंह वर्तमान में ट्रैवल क्लब के महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं | पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, कुशल नेतृत्व,व्यावसायिक दृष्टिकोण तथा पर्यटन उद्योग के विकास में उनके योगदान को देखते हुए उनका इस महत्वपूर्ण पद पर चयन निश्चित रूप से वाराणसी के लिए गौरव की बात है…
वाराणसी । ओडिशा सरकार का पर्यटन विभाग, उद्योग साझेदार के रूप में फिक्की के सहयोग से, ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग; हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प विभाग; मिशन शक्ति; ओडिशा ग्रामीण विकास एवं विपणन समिति और ओडिशा पर्यटन विकास निगम के समर्थन और भागीदारी के साथ वाराणसी में ओडिशा परब का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय यह उत्सव ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शिल्प, व्यंजन, प्रदर्शन कला और विविध पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित करेगा। बाइस से चौबीस अगस्त तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम, ओडिशा के सार को पवित्र शहर वाराणसी में लाएगा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच…
वाराणसी । संतुष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, नेवादा, सुंदरपुर, बाराणसी में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण फेयरवेल पार्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुस्ती संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह बबलू रहे। कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को दुपट्टा पहनाकर एवं साफा लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्र-वात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्वल…
वाराणसी के सिगरा स्थित आभूषणों की समृद्ध भारतीय परंपरा उत्कृष्ट शिल्प कला तथा दर्शकों से अर्जित ग्राहकों के अटूट विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए शुमंगल ज्वैलर्स द्वारा अपनी नवीनतम भव्य आभूषण प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक शुमंगल एकम के विगल में सिगरा वाराणसी में किया जा रहा है जिसका शुभारंभ परम पूज्य गुरु जी बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में ज्वेलरी के शौकीन शामिल हुए प्रदर्शनी में प्रदर्शित आभूषणों का उत्साह पूर्वक अवलोकन किया और अपनी पसंद…
ओबरा/सोनभद्र। दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स जिला संवाददाता अजीत प्रताप सिंह। तहसील प्रशासन जलभराव और पेयजल आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क मोड पर है। इसी क्रम में ओबरा के उप जिला अधिकारी (SDM) रवि कुमार ने चोपन नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध छठ घाट एवं रेलवे मीटर गेज का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलस्तर की स्थिति और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने पाया कि नदी का वाटर लेवल अब घटकर 8.03 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में आई इस कमी के कारण मुख्य सड़क और…
भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी, मोक्षनगरी काशी में आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FHRAI) देश के हॉस्पिटैलिटी उद्योग का शीर्ष निकाय है, जो 1 लाख से अधिक होटलों और 5 लाख से अधिक रेस्तरांओं का प्रतिनिधित्व करता है। हम 21 से 23 अगस्त 2026 तक ताज गंगेज़, वाराणसी में अपना 56 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने जा रहे हैं। संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग 20 राज्य हमारे सम्मेलन का समर्थन कर रहे हैं और उसमें भाग ले रहे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के…
हापुड़ (मनीष कुमार) राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में गौरव त्यागी की हत्या के विरोध मेंप्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हुई गौरव त्यागी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई ने नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर गौरव त्यागी को पहले श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह व क्षेत्र अधिकारी अनिता चौहान को संयुक्त रूप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन कार्यों का नेतृत्व…
वाराणसी, 18 अगस्त। उद्योग, व्यापार और निर्यात को नई गति देने तथा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और चुनौतियों पर मंथन के लिए बनारस इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को वाराणसी के रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘उद्योग, व्यापार एवं निर्यात’ रहा। सेमिनार में भारत सरकार के सचिव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल तथा प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रसेनजीत के. बसु ने उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में निर्यात संवर्धन, व्यापार…
