Author: admin
सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए कड़े निर्देशों का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है। जनपद की सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) और टोल कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।जिलाधिकारी के आदेशानुसार एसीपी टोलवेज (ACP Tollways) द्वारा सुकृत से लेकर मारकुंडी घाटी तक सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए 3 अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है। यह टीम सड़कों…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में जनपद सोनभद्र में 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित किए, साथ ही कारोबारियों को…
सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरण्यक फाउंडेशन की ओर से सोनभद्र के कोटा ग्राम में एक भव्य सीड बॉल थ्रो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।आरण्यक फाउंडेशन की समर्पित टीम ने ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से लगभग 20 हजार सीड बॉल विभिन्न स्थानों पर थ्रो किए।सीड बॉल तकनीक के माध्यम से ऐसे खाली, पथरीले और उपेक्षित क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पौधों के विकास को प्रोत्साहित करने का…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। निःशुल्क और त्वरित न्याय व्यवस्था के माध्यम से असहाय एवं निर्धन बंदियों का सहारा बनने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभावी विधिक सहायता के बल पर एक निर्धन बंदी को न्याय मिला और माननीय अदालत ने उसे दोषमुक्त (बरी) कर दिया। मामला थाना जुगैल से संबंधित है। मा० न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र में विचाराधीन सत्र परीक्षण संख्या 99/2023 (अपराध संख्या 108/22, अंतर्गत धारा 376 आईपीसी एवं 3/4 पॉक्सो…
सोनभद्र। आशीष मिश्रा। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम, पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना जुगैल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में जुगैल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को वादी राधेश्याम भारती (निवासी…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। सोनभद्र पुलिस ने संगठित अपराध, छिनैती और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर करारा प्रहार करते हुए एक खतरनाक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान बढ़ौली चौराहे पर मुखबिर…
सोनभद्र । अजयन्त सिंह। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दहेज उत्पीड़न और दहेज मृत्यु से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के मार्गदर्शन में अमल में लाई गई। मामले की जानकारी देते हुए बीजपुर पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2026 की तड़के पुलिस टीम क्षेत्र…
हर डिजिटल गतिविधि से डेटा तैयार होता है। चाहे स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीर हो, डिजिटल भुगतान हो या अस्पताल का अपॉइंटमेंट। इस डेटा को स्टोर, प्रोसेस और जरूरत पड़ने पर एक्सेस करना होता है।क्लाउड एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो संस्थानों को सुरक्षित डेटा सेंटर्स में रखे शक्तिशाली सर्वर्स के जरिए डेटा को स्टोर, प्रोसेस, मैनेज और जरूरत पड़ने पर प्राप्त करने की सुविधा देता है। स्थानीय डिवाइसेज या ऑन-प्रिमाइस सर्वर्स पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय, क्लाउड प्लेटफॉर्म डेटा और एप्लिकेशन्स को रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलाने की सुविधा देते हैं।क्लाउड को एक डिजिटल वेयरहाउस की तरह समझा जा…
सोनभद्र / आशीष मिश्रा) चोपनखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) चोपन पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय प्राथमिकताओं, छात्र हितैषी योजनाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सरकार की प्राथमिक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए। यू-डायस (U-DISE) के अंतर्गत टीचर मॉड्यूल, स्कूल मॉड्यूल, स्टूडेंट मॉड्यूल, APAAR (अपार) मॉड्यूल तथा MBU मॉड्यूल के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूर्ण…
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से एवं हिन्दू हृदय सम्राट, कर्मयोगी, योगी आदित्य नाथ जी के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है। महिलायें अपने परिवार के जीवन यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। रक्षाबंधन के विशेष पर्व से पहले पिण्डरा विधान सभा की बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आशा एजुकेशनल ग्रुप, बाबतपुर, वाराणसी के प्रांगण में 25 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं…
