Author: admin
सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जनपद सोनभद्र के विकास, प्रशासनिक सुचिता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोनभद्र से जुड़ी विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को 6 प्रतियों में विस्तृत मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सोनभद्र से जुड़े इन अति-महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में चल रही गंभीर गड़बड़ियों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।…
ओबरा/सोनभद्र \ – आशीष मिश्रा)। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी श्री राम सेवा समिति द्वारा जनसेवा का महासंकल्प अनवरत जारी है। समिति की ओर से ओबरा के सुभाष चौराहा स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में 54वें शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री श्री 1008 हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी जी के आशीर्वाद से प्रभु का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का कार्य शुरू किया गया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम सेवा समिति द्वारा इस साप्ताहिक भंडारे की शुरुआत 23…
सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के पत्रांक आदेश (एफ०एस०डी०ए०/रक्षा बंधन अभि०/2026-27/4224) के अनुपालन में जनपद सोनभद्र में 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विभागीय टीम ने दुद्धी और ओबरा के बाजारों में व्यापक छापेमारी…
सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह।सोनभद्र कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली अब पूरी तरह से डिजिटल, हाईटेक, तेज और अधिक पारदर्शी हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कड़े निर्देशों एवं पहल के चलते कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है।इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब शासकीय पत्रावलियों (फाइलों) का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे फाइलों के निस्तारण में जहाँ अभूतपूर्व तेजी आएगी, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अब कलेक्ट्रेट में कागजी फाइलों की जगह डिजिटल फाइलों ने ले ली है। ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने…
चोपन (सोनभद्र) आशीष मिश्रा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं जनपद सोनभद्र के प्रथम विधायक पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 127वीं जयंती गुरुवार को चोपन नगर में सोन नदी के तट पर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दादा ग्रामवासी जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के सस्वर गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दादा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश…
ओबरा, सोनभद्र। आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर में अनारक्षित वर्ग के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और प्रस्तावित यूजीसी (UGC) बिल को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एकजुट होकर अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन किया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यूजीसी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम एक ज्ञापन सौंपा और अपने बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताई। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर देशभर में अनारक्षित वर्ग के छात्र, अभिभावक और प्रबुद्ध…
सोनभद्र । संवाददाता अजीत प्रताप सिंह। जनपद सोनभद्र में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर जनसमस्याओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जनपद सोनभद्र में वर्तमान समय में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन के आला…
भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सभा पखनपुरा में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पखनपुरा में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे जोश, अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और शांति का माहौल बना रहा।जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।इस अवसर पर गांव के इमाम मौलाना जलालुद्दीन साहब, मौलाना शमशुल हुदा, ग्राम प्रधान जुबेर अहमद, तासीर टिंकू, शेख तनवीर, बाबर, मेहराब, दिलशाद, अकरम सहित बड़ी…
सोनभद्र । । जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान भगवान के स्वरूपों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर सनातन प्रेमियों, प्रबुद्ध वर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा असंतोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि झांकियों के नाम पर भगवान का रूप धरकर कलाकारों द्वारा अश्लील गानों पर नृत्य कराया जा रहा है, जो हिंदू सनातन धर्म की आस्था पर सीधा कुठाराघात है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का कहना है कि भगवान शिव, श्री राम, श्री कृष्ण या राधा का रूप धारण करने वाले कलाकार एक स्थान पर विराजमान होकर पूजे जाने…
सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर (PRC) में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आई सैकड़ों महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लाइव संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित मातृशक्ति का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और उनके…
