Author: admin
Varanasi: मंडुआडीह के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर चालक यूनियन कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध रूप से संचालित ई- रिक्शा की बाढ़ आ गई है। जिसके चलते पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिछली बैठकों में ई- रिक्शा के रूट निर्धारण का मुद्दा उठाया गया था। आश्वासन के बाद आज तक रूट प्लान को लागू नहीं किया गया। बेलगाम ई- रिक्शा चालकों के…
सोनभद्र। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी सत्र 2024-2026 का चुनाव बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में सोमवार को एल्डर कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमे राजेश देव पांडेय को अध्यक्ष एवम फैजान अंसारी को महामंत्री चुना गया।इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, सहसचिव प्रदीप धर दिवेदी,संगठन सचिव विमल कुमार तिवारी, लेखा परीक्षक पंकज शेखर एवम प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी को सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यकारणी पद पर जगदीश्वर जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, उमापति पांडेय, पवन कुमार शर्मा,श्री प्रकाश यादव, जनार्दन पांडेय एवम राकेश कुमार श्रीवास्तव…
संस्कृत के सर्वविध संरक्षण व सम्वर्धन के साथ- साथ भारतीय शास्त्रों में निहित ज्ञान-विज्ञान की महत्ता को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये मिल कर कार्य योजना बनाने पर विचार – कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा संस्कृत के सम्वर्धन एवं शास्त्रों में सन्निहित ज्ञान को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के महत्व पर जोर— कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी नई दिल्ली/ वाराणसी: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर बिहारीलाल शर्मा ने संस्कृत को एक आम भाषा के रूप में बढ़ावा देने और इसे वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के तरीकों पर…
रोहनिया।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल के प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से आए हुए लोगों का आवास, पेंशन, सड़क, खडंजा ,नाली सहित विभिन्न शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिसके दौरान प्रधान संघ के लोगों ने ब्लॉक के अकाउंटेंट का ट्रांसफर को रुकवा कर मनरेगा का भुगतान करवाने के संबंध में मांग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जॉइंट बीडीओ सुरेंद्र यादव, एडीओ एस के प्रमोद…
वाराणसी। सहायक नगर आयुक्त एवं वरूणापार को जोनल अधिकारी अनिल यादव ने अपने वरूणापार जोन कार्यालय में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बैठक की गयी, जिसमें पाषर्दगणों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में समस्याओं के सम्बन में अवगत कराया गया। वरूणापार जोन के अन्तर्गत पार्षदगणो के द्वारा अपने क्षेत्रों में मुख्यतः सीवर सफाई, एवं दूषित पेयजल के सम्बन्ध में शिकायत की गयी। सहायक नगर आयुक्त के द्वारा बैठक में उपस्थित जलकल के अधिकारियों को सभी नोट कराते हुये दो दिवस के भीतर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। पार्षदगणों के द्वारा कहीं-कहीं क्षेत्रों में खड़ंजा मरम्मत कराने एवं कूड़ा उठान की…
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य द्वारा तड़िया, सारनाथ स्थित अपने कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी का 51वां जन्मदिवस केक काटकर एवं पौधरोपण कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ मनाया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रदीप मौर्य ने कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव उदारवादी, विकासवादी व समाजवादी नेता है। वे सभी जाति, धर्म के लोगो को एक साथ लेकर चलते है। उन्होंने पीडीए के एजेंडा के जरिये वंचित, शोषित और व्यवस्था से पीड़ित समाज को मुख्यधारा में लाने में सफल हुए…
कार्य की धीमी प्रगति होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का दिया निर्देश
शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें-एस.राजलिंगम डीएम विद्यालय की साफ सफाई एवं गंदगी पर बिफरे, प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनएसयूआई ईकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा के नेतृत्व ने NEET की परीक्षा में लिप्त भाजपा के सहयोग दल सुभासपा के विधायक बेदी राम का पुतला फूंका गया। साथ ही मांग की गई कि बेदी राम जो भ्रष्टा विधायक हैं उसकी विधानसभा की सदस्य रद्द की जाए।इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा ने बोला कि NEET की परीक्षा में धांधली भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रहा हैं, भाजपा और उनके सहयोगी दल हमेशा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं वो चाहती ही नहीं है कि भारत के युवा व नौजवान का भविष्य उज्ज्वल हो जब जब…
बाढ़ के समय जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अलर्ट मोड में रहें सभी जिले: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की बाढ़ प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, कहा जलशक्ति मंत्री व दोनों राज्य मंत्री फील्ड में जाकर करें व्यवस्थाओं का निरीक्षण बाढ़ की दृष्टि से 24 जिले हैं अतिसंवेदनशील, समय से पहले कर लें सारी तैयारी: मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविरों में मिलेगा ताजा भोजन, राहत सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं: मुख्यमंत्री बाढ़ के बीच बढ़ती है बीमारी, राहत शिविरों के लिए गठित करें स्वास्थ्य टीम, पशुओं का भी रखें ध्यान: मुख्यमंत्री जारी करें दैनिक बाढ़ बुलेटिन, केंद्रीय एजेंसियों के साथ बनाए रखे तालमेल:…
