Author: admin
वाराणसी में देश का पहला अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट बन रहा है। पहले चरण का 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया है। जुलाई में कैंट से रथयात्रा तक ट्रायल रन किया जाएगा।पहले चरण में कैंट से रथयात्रा के बीच कुल 18 टावर लगाए जाने हैं। इनमें से 12 टावर खड़े हो चुके हैं। 13वां आज लगाया जाएगा। दूसरे चरण में रथयात्रा से गोदौलिया के बीच काम शुरू होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में कुल 28 टावर खड़े होंगे। 4 स्टेशन बनेंगे और 807 करोड़ रुपए लागत आएगी।पहले फेज के ट्रायल के बाद जल्द ही यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू होगी।…
वाराणसी: काशीराज अपार्टमेंट (नदेसर) के ए (3) ब्लॉक के 31 नम्बर फ्लैट की छत पर शुक्रवार को पानी टंकी में मिली 13 वर्षीया बालिका की लाश का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी और एसीपी कैंट विदूष सक्सेना ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में कर दिया है. बालिका की हत्या से पूर्व उससे गलत किया गया था. बालिका के बेहोश होने पर राजाबाजार मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी आशीष उर्फ गोलू ने टंकी में छिपाकर भाग गया था. आरोपी की गिरफ्तारी कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने किया. डीसीपी वरुणा जोन…
Varanasi: पंडित रामप्रवेश चौबे महाविद्यालय कुरौली रजला नीयार वाराणसी मे एम0ए0के छात्र-छात्राओं को टैबलेट राज्य सरकार द्वारा दिया गया था उसको खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि जूनियर हाई स्कूल नीयार के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार चौबे के हाथों बांटा गया| उसमें प्रबंधक सतीश चौबे सहित प्रचार्य डॉ पीके दुबे एवं अन्य सहयोगिगण उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से शैलेश तिवारी अरविंद चौबे अंशु मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे|
लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद वर्षा का दौर शुरू होने से राहत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 30 से अधिक जिलों में वज्रपात के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों…
वाराणसी: नगर में शत्रु सम्पत्तियों पर काबिज किरायेदारों/ कब्जेदारों के पंजीकरण हेतु 01 जुलाई, 2024 से 02. जुलाई 2024 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में पंजीकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है। सहायक नगर आयुक्त (राजस्व) अनिल यादव के द्वारा बताया गया कि नगर में कुल 125 भवन शत्रु सम्पत्ति के चिन्हित किये गये थे, जिस पर विभिन्न कैम्पों के माध्यम से अभी तक 49 भवनों पर काबिज किरायेदारों/ कब्जेदारों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया है, अभी भी शेष 76 भवनों पर काबिज लोगों के द्वारा पंजीकरण कराया जाना है। इस सम्बन्ध में सहायक नगर आयुक्त (राजस्व) द्वारा बताया गया कि…
वाराणसी पश्चिमी मण्डल को उत्तर प्रदेश में बचत खाता राजस्व एवं सुकन्या समृद्धि खाता में प्रथम स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक विनय कुमार को किया सम्मानित डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर उ.प्र. के सभी परिक्षेत्रों के पोस्टमास्टर जनरल…
काशी विद्यापीठ के फिल्मांकित कुलगीत का भी हुआ लोकार्पण, विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित है वृत्तचित्र वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय के फिल्मांकित कुलगीत एवं वृत्तचित्र “शिव के त्याग, गांधी की प्रेरणा का आनन्द विद्यापीठ” का लोकार्पण किया। पंत प्रशासनिक भवन स्थित राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलगीत का फिल्मांकन नहीं हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले काशी विद्यापीठ के ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित वृत्तचित्र भी नहीं बनी थी। उन्होंने…
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के संदर्भ में ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की गई के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के संदर्भ में ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की गई, जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर योजना में दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया तथा विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की गई ।बैठक के दौरान सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, संपत्ति अधिकारी राजीव जायसवाल, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे, अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रा व अरविंद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
वाराणसी कमिश्नरी सभागार में जनपद के 28 मेधावी बच्चों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में धनराशि के साथ-साथ टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल का वितरण किया गया प्रदेश सरकार मेधावी बच्चों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है- विधायक सौरभ श्रीवास्तव जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं राज्य स्तरीय 04 मेधावी छात्रों को 01 लाख तथा जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं को 21 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “प्रदेश सरकार मेधावी बच्चों के कल्याण के लिए लगातार कार्य…
