Author: admin
“विभिन्न अधिकारियों को एक-एक वार्ड की साफ-सफाई के निरीक्षण का जिम्मा दिया जाए” – विधायक “अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों का आपसी समन्वय और जन सहभागिता जरूरी” – जिलाधिकारी एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ एंटी लार्वा छिड़काव कर्मियों और फोगिग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बीमारियों की रोकथाम और समुदाय में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिलाई शपथ वाराणसी। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनपद में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं जिलाधिकारी एस राजलिंगम…
समस्त सरकारी चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाया गया ‘ओआरएस कॉर्नर’ • पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त प्रबंधन, उपचार और जागरूकता पर होगा ज़ोर• आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएँगी ओ0आर0एस0 घोल बनाने की विधि व फायदे वाराणसी। बारिश के मौसम में बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाने के लिए जनपद में सोमवार से ‘डायरिया रोको अभियान’ की शुरुआत की गई। कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय में स्थापित किए गए ‘ओआरएस कॉर्नर’ का शुभारंभ विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने किया। यह अभियान, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूरे जुलाई और…
प्रमुख के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में बनारस रेल इंजन कारखाना सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड का दीर्घकालीन वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जावली, हिमाचल प्रदेश में उत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र जाबली में बिग्रेड सदस्यों द्वारा प्रस्तुत शानदार आकर्षक परेड एवं सलामी, कैंप फायर के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बनारस रेल इंजन कारखाना के जनसंपर्क अधिकारी एवं शिविर प्रबंधक श्री राजेश कुमार रहें । कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेड द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण कर किया गया। ब्रिगेड के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री कुमार ने सर्वप्रथम…
वाराणसी: बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/निर्गम बुधवार, 3 जुलाई, 2024 को खोलेगी। प्रत्येक अंकित मूल्य ₹ 5 इक्विटी शेयरों के कुल निर्गम आकार में ₹ 7,450 मिलियन तक का फ्रेश इश्यू शामिल है। एंकर निवेशक बोली की तिथि मंगलवार, 2 जुलाई, 2024 होगी। बोली/निर्गम बुधवार, 3 जुलाई, 2024 को खुलेगा और शुक्रवार, 5 जुलाई, 2024 को बंद होगा। निर्गम का प्राइस बैंड ₹ 243 से ₹ 256 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 58 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 58 इक्विटी शेयरों के गुणकों में…
वाराणसी: टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक वीडोल ने क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह नयी साझेदारी वीडोल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि कंपनी अपने ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना और संपूर्ण भारत में अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करना चाहती है।नयी साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए टाइड वाटर ऑयल कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अरिजीत बासु ने कहा, “हम सौरव गांगुली जैसे महान क्रिकेटर को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में हमारे साथ पाकर बहुत खुश हैं।…
वाराणसी:सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो देश के जीडीपी में तकरीबन 30 फीसदी योगदान देते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार एमएसएमई 2027 तक जीडीपी में 35-40 फीसदी योगदान देंगे। ऐसे में ज़रूरी है कि एमएमएसई अपनी विकास की क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए डिजिटल रूपान्तरण को अपनाएं ताकि वे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। डिजिटल रूपान्तरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार कई नीतियां एवं पहलें लेकर आई है जैसे मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, उद्यम पोर्टल, उद्यमी मित्रा आदि जो एमएसएमई…
वाराणसी: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया की जानकारी के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई 2024 में 34,697 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो अप्रैल 2024 की तुलना में 83% से अधिक है। इसी महीने के एएमएफआई आंकड़ों के मुताबिक, देश भर के निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड सेगमेंट में थीमैटिक या सेक्टोरल फंड कैटेगरी में 19,213.4 करोड़ रुपये का निवेश किया। मई 2024 के एएमएफआई डेटा का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि एसआईपी के ज़रिए मासिक निवेश लगातार दूसरे महीने 20,000 करोड़ रुपये के पड़ाव को पार कर गया है।टाटा एसेट मैनेजमेंट की फंड मैनेजर…
वाराणसी: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (“कंपनी”) बुधवार, 03 जुलाई, 2024 को इक्विटी शेयरों (“ऑफ़र”) का अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम खोलने का प्रस्ताव करती है। एंकर निवेशक बिडिंग/ऑफर की अवधि, बिडिंग/ऑफर खुलने की तिथि (मंगलवार, 02 जुलाई, 2024) से एक कार्य दिवस पहले है। बोली/ऑफ़र समापन तिथि शुक्रवार, 05 जुलाई, 2024 को होगी।ऑफ़र का मूल्य बैंड ₹960 प्रति इक्विटी शेयर से ₹1008 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 14 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोलियां लगाई जा सकती हैं।एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (“कंपनी”) के ₹10 अंकित मूल्य वाले [●] इक्विटी शेयरों (“इक्विटी शेयर”) की…
वाराणसी /भदोही/बनारस : सुबह- सुबह ऑफिस के लिए या किसी काम के लिए घर से निकलिए और कोई बड़ा हादसा हो जाए तो फिर खुद की और परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाईए। जी हाँ, यही हाल है मिर्जापुर में शास्त्री पुल का, जहां पुल अपने जर्जर अवस्था के कारण बड़े हादसे को दावत दे रहा है। यह डराने की बात नहीं, सावधानी बरतने की बात है। इसमें कोई संदेह नहीं है की यह पुल 50 सालों से अधिक लोगों के आवागमन को सुगम बनाया है। जनपद मिर्जापुर में सबसे महत्वपूर्ण यह शास्त्री पुल जौनपुर, बनारस, भदोही, गोपीगंज, इलाहाबाद, सोनभद्र…
वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां रमना वाराणसी में आज ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों के लिए खुले विद्यालय के पहले दिन बच्चों को रोरी-चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लगभग चालीस दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद आज शुक्रवार को विद्यालय खुला। पहले दिन आने वाले विद्यार्थियों का अध्यापकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके कक्षा अध्यापकों द्वारा उन्हें रोरी चन्दन लगाया गया। छोटे छोटे बच्चे अपने कन्धों पर भविष्य संभाले विद्यालय में प्रवेश कर रहे थे, प्रवेश द्वार को फूल मालाओं एवं गुब्बारे द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कक्षाध्यापक उन्हें गले लगाकर विद्यालय आने एवं खुशनुमा…
