Author: admin
#संत स्वामी श्री प्रेम स्वरूप दास# वाराणसी: लगातार गिर रहा भूजल स्तर चिंता की बात है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो देश के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अभी भी लाखों लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है, इस समस्या के समाधान का एक तरीका वर्षा जल संरक्षण है। पानी की समस्या की गंभीरता को देखते हुए मछोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर के महन्त संत प्रेम स्वरूप दास जी के आवाहन पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ० अशोक कुमार राय,…
रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मोहन सराय हाईवे के किनारे स्थित फल विक्रेता हुबलाल गुप्ता के मकान में बुधवार की शाम को आग लगने से घर में रखें भूसा,फल, फ्रिज, कूलर सहित लगभग हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक गाय का बच्चा भी चपेट में आ गया। मकान के पिछवाड़े स्थित कमरे में लगी आग को ग्रामीणों ने देखकर घर वालों को बताया इसके बाद घर वालों ने समरसेबल की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची तब तक घरवालों तथा…
वाराणसी: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम द्वारा यूपी कालेज परिसर का निरीक्षण किया गया जहां से शिवपुर और वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जायेंगी। इसके अलावा रोहनिया जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगतपुर इण्टर कालेज जगतपुर वाराणसी जहां से रोहनियां एवं सेवापुरी के लिए, हरहुआ स्थित काशी कृषक इण्टर कालेज से अजगरा के लिए, पुलिस लाइन वाराणसी से वाराणसी उत्तरी एवं वाराणसी दक्षिणी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।उक्त स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्रियां एवं ईवीएम मशीनों का वितरण किया जाएगा तत्पश्चात् वे वाहनों से मतदान केन्द्रों की ओर प्रस्थान करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रभारी…
वाराणसी। कॉन्फेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नगर निगम कर्मचारी संघ भवन में अपराह्न 3 बजे से मई दिवस मनाया जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, नगर निगम कर्मचारी संघ,जलकल कर्मचारी संघ,फेरी पटरी ठेला, महिला घरेलू कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश आंगन बाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका समिति, ड्राइवर महासंघ, सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन आदि संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।इस अवसर पर संघ भवन में एक सभा आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता माया पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संचालन मनोज कुमार अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ ने किया।सभा को सम्बोधित करते हुए शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा…
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है आवेदन हेतु निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो में पंजीकरण के साथ पिछले 2 वर्ष में प्रत्येक वर्ष 30 लाख से ऊपर का निर्यात होना चाहिये वाराणसी। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के निर्यातकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, उ०प्र० शासन लखनऊ द्वारा दिनांक 30.06.2024 तक निर्धारित की गयी है। प्रार्थना-पत्र देने हेतु वही निर्यातक कम्पनियां / इकाईयां पात्र होंगी जिनका निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो में पंजीकरण होगा तथा गत दो वर्षों में कम से कम रु० 30.00 लाख का प्रत्येक वर्ष अलग-अलग निर्यात रहा…
एक लाख 29 हजार से अधिक लाभार्थियों का हुआ सफल उपचार आयुष्मान एप से कोई भी व्यक्ति योजना में सम्मिलित है या नहीं, जांच सकता है गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है आयुष्मान एप, इन्स्टाल कर उठाएं लाभ वाराणसी: जनपद में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अब तक 11.57 लाख पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस कार्य में आयुष्मान एप्लीकेशन बेहद कारगर साबित हो रही है। कोई भी व्यक्ति योजना में सम्मिलित है या नहीं, इसकी जांच आयुष्मान एप से की जा सकती है। योजना के अंतर्गत 1,25,489 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड…
मुंबई । वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स दो दिनों से तेजी का सिलसिला जारी नहीं रख पाया और 188.50 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 440.11 अंक उछलकर 75,111.39 अंक पर पहुंच गया था लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में बिकवाली के दबाव में आ गया।…
Varanasi: महाविद्यालय के लिये बहुत ही हर्ष का विषय है कि, ऑल इंडिया क्वान कि डो चैंपियनशिप जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू राजस्थान में 25 से 28 अप्रैल 2024 को सम्पन्न हुआ जिसमें हरिश्चंद्र स्नाकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के विधि पंचम सेमेस्टर के छात्र उमेश केशरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र अरविंद कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। उक्त दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा सम्मानित किया गया तथा तथा हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी के प्राचार्य कार्यालय में हरिश्चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो॰ रजनीश कुँवर जी और खेल प्रभारी प्रो०…
माँ गंगा से आस्था भी है और अर्थव्यवस्था भी, इनका निर्मल स्वरुप में होना आवश्यक ही नहीं वरन अपरिहार्य
वाराणसी: भारतीय सनातन संस्कृति की ध्वजवाहिका माँ गंगा से आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों ही प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं।माँ गंगा का लौकिक और आध्यात्मिक जीवन में विशेष महत्व है तभी तो भारत की जीवन रेखा कही जाती है।विश्व की सभी नदियों में श्रेष्ठतम माँ गंगा जिनका नाम लेने से मुख दर्शन से नेत्र पवित्र हो जातें हैं और स्नान कर लेने से तो जन्म जन्मांतर के पाप समूहों का नाश हो जाता है।ऐसी जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी माँ गंगा का धराधाम पर निर्मल व अविरल स्वरुप में होना आवश्यक ही नहीं अपरिहार्य है।यह कहना है जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी नमामि…
वाराणसी में 13 मई को नामांकन करेंगे PM मोदीवाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री काशी में ऐतिहासिक रोड-शो में जनता का अभिवादन करेंगे। पीएम का रोड शो गोदौलिया चौक से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।रोड शो के जरिए भाजपा काशी समेत पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाएगी। पीएम सबसे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। पीएम कालभैरव में मंदिर जाकर भी विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने स्थानीय…
