Author: admin
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में हटाये जा रहे पोस्टर,बैनर व अन्य प्रचार सामग्री वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 1277 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 2194 मामलों में हुई कार्यवाही बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग व अन्य मामलों में 105 एफआईआर दर्ज लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त,…
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण के साथ की गई गोष्ठी
वाराणसी: मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी की अध्यक्षता में गोमती ज़ोन कार्यालय बाबतपुर में विभिन्न व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान द्वारा ब्यापारी बन्धुओं के समस्या एवं सुझाव को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।• व्यापारियों की सुरक्षा हेतु उनकी प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सुचित करने हेतु अपील की गयी । साथ ही व्यापारी बन्धुओ को अवगत कराया गया कि डिजीटल अथवा एग्रीमेंट के माध्यम से लेन देन करें, कैश लेन देन से बचें ।• जमीन की खरीद…
व्यापक स्तर पर चलाया जाय मतदाता जागरूकता अभियान-एस.राजलिगम पिछले निर्वाचन में वोट नही डालने वालों की बूथवार सूची बनाकर उन सभी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान हेतु प्रेरित किया जाय
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सोशल मीडिया के प्रयोग पर चर्चा सोशल मीडिया के सार्थक प्रयोग से लगातार मतदाताओं को जागरूक किया जाये: मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा मतदाता जागरूकता के क्रम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर बल देते हुए कहा गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक वोट प्रतिशत प्राप्त करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। विकास भवन में एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी स्वीप हिमांशु नागपाल…
आज कुल 70 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये अनुपस्थित कर्मचारी कल उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करते हैं तो निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आरएसएमटी के कक्ष में बैठक प्रशिक्षण प्राप्त किया गया वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल एवं आरएसएमटी में दो पालियो मैं कुल 3040 मतदान कार्मिकों को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे एवं अपराह्न 2:00…
” गंगा द्वार पर गूंजा ‘ सबका साथ हो गंगा साफ हो ” ” गंगा द्वार पर जगाई स्वच्छता की अलख ” Varanasi: भारत की आस्था और आजीविका मां गंगा के निर्मलीकरण के लिए एकजुट होने की गूंज बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर सुनाई पड़ी । नमामि गंगे ने ‘सबका साथ हो गंगा साफ हो’ का संदेश देकर भारतीय अर्थव्यवस्था का मेरुदंड व सनातनी अध्यात्म का सार गंगा के लिए जागरूक होने का आवाह्न किया । गंगा तट से प्रदूषित कर रही सामग्रियों को समेटकर कूड़ेदान तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं के साथ गंगा द्वार पर मां…
Varanasi: विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में वाराणसी नगर निगम पहुंचा तय समय के अनुसार नगर आयुक्त को मिलकर पत्रक देने की बात थी जिस पर नगर आयुक्त अपने कार्यालय में उपस्थित न होकर कहीं और व्यस्त होने का हवाला देकर मिलने असमर्थता जताई जिस पर व्यापारियों ने मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त सविता यादव जी से मिलकर अपनी बात को रक्खा, अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त से बातचीत में कहा की आचार संहिता के आड़ में व्यापारियों के साथ चेकिंग के नाम पर जो भैया दोहन एवं गुंडागर्दी परिवर्तन…
वाराणसी। क्लाउन टाइम्स के नाम से कथित यूट्यूब चैनल चलाने वाले अशोक कुमार मिश्रा उर्फ क्लाउन के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा हास्य एवं व्यंग्य के कवि ‘दमदार बनारसी’ ने थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने जो तहरीर दी है उसमें कहा है कि, “मैं देश और विदेश के बड़े-बड़े प्रतिष्ठित मंचों पर अनेकों काव्य पाठ कर चुका हूॅं। देश के सभी प्रमुख टीवी चैनलों को भी मैं काव्य पार्टी के लिए आमंत्रित करता रहता हूॅं। देश का हर कवि मुझसे जुड़ा हुआ है। मैं उन्हें वाराणसी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों…
Varanasi: कोविशील्ड कॉविड वैक्सीन के लगाने के बाद हार्ट अटैक व अन्य गंभीर बीमारियों रिपोर्ट के सामने आते ही विपक्ष के नेताओं के सरकार पर हमले तेज हो गए हैं| इसी क्रम में आज वाराणसी में कैंप कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय राय ने पत्रकार वार्ता कर कहां की प्रदेश के प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा को की नीति के तहत पूरे देश के नागरिकों के जान को जोखिम में डाला पीएम नरेंद्र मोदी ने 52 करोड़ के चंदा लेने के बदले कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी और…
Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में दिनांक 30 अप्रैल 2024 को महाप्रबंधक बासुदेव पंडा समेत 8 अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। बासुदेव पंडा ने महाप्रबंधक बरेका का कार्यभार 19 मार्च 2023 को ग्रहण किया। इस पदभार को ग्रहण करने से पूर्व श्री पंडा रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य,कर्षण के पद पर आसीन थे। भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा 1986 बैच के अधिकारी श्री पंडा ने आई.आई.टी. कानपुर से विद्युत इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया। प्रशिक्षण के उपरांत आपने रेलवे की विभिन्न विद्युतीकरण परियोजनाओं पर कार्य किया। बिलासपुर मण्डल के अनुपपुर-कटनी रेलखंड…
