Author: admin
कैदियों व पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में राजभवन गेट नंबर 14 के निकट सोमवार को जिला जेल से महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही गाड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन गाड़ी में बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राजभवन गेट नंबर 14 के पास दोपहर 12 बजे कैदियों को ले जा…
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के दिशा निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वाराणसी के जेरे निगरानी में उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के बैनर तले सभी हज जायरीन का टीकाकरण एवं हज तरबीयती कैम्प लगाया जाएगा।पहला कैम्प 2 मई 2024 दिन जुमेरात को जामिया साल्फिया मरकजी दारूल उलूम कमच्छा रेवड़ी तालाब वाराणसी,दूसरा कैंप 4 मई 2024 दिन शनिवार को ए0 ओ0 मुस्लिम इण्टर कालेज लल्लापुरा वाराणसी में सुबह 8 बजे से लगाया जायेगा।सभी हज जायरीनो से गुज़ारिश हैं कि समय से आकर हज तरबीयती कैम्प एवं टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हो ।ज़रूरी काग़्ज़ात जो हाजी को लेकर आना…
चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय कैंसर केन्द्र/ होमी भाभा कैंसर हास्पिटल वाराणसी को दस लाख दो हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।प्रदेश के 16 जनपदों के द्वारा मिलाकर यह चैरिटी धनराशि कैंसर पीड़ित बच्चों के खेलकूद क्षेत्र के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गयी है।
पूर्वांचल में आज और कल हीट वेव का यलो अलर्ट, तेज लू और आंधी की भी वार्निंग वाराणसी में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। अधिकतम पारा 43°C पर पहुंच गया है। आज भी तल्ख धूप निकली हुई है। सुबह 9 बजे तक तापमान 38°C तक आ गया है। साथ ही, 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चल रही है। अब तो, तेज धूप और गर्म हवा के फ्यूजन ने काशीवासियों को झुलसा दिया है।मौसम विज्ञान विभाग ने वाराणसी समेत पूरा ईस्ट यूपी आज से 1 मई तक हीट वेव की चपेट में रहेगा। वाराणसी…
वाराणसी: मीरापुर बसहीं व्यापार मंडल की तरफ से इस प्रचंड व भीषण गर्मी में राहगीरों व आम जनों तथा व्यापारियों के लिए जगह जगह नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ का व्यवस्था किया जा रहा है इसी कड़ी में आज मीरापुर बसही तिराहा स्थित एम के इंटरप्राइजेज पर निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर, बबलू गुप्ता व कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल तथा महामंत्री बिनोद शर्मा के नेतृत्व में नि:शुल्क जल प्याऊ का उद्घाटन संरक्षक महेश्वर सिंह व सम्मानित सदस्य डॉ अजय सिंह के करकमलो से किया गया|उक्त मौके पर महामंत्री बिनोद शर्मा व मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि इस भीषण गम में भोजन न…
अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन रोकते हुए कल पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करने की हिदायत दी गयी है प्रशिक्षण हेतु कुल 3040 कार्मिकों को बुलाया गया वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल एवं आरएसएमटी में दो पालियो प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे एवं अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे शाम तक संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण हेतु कुल 3040 कार्मिकों को तीनों सेंटर हेतु बुलाया गया था। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में…
Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा मैदागिन स्थित मंदाकिनी पार्क का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:- 1- निरीक्षण के दौरान मैदागिन स्थित मंदाकिनी पार्क के एंट्री गेट के बाईं तरफ आगे जलकल के ट्यूबवेल के पास बने हुए आवास में एक माली निवास कर रहा है निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उक्त आवास उक्त कर्मचारी को आवंटन है इस आवास का पैसा भी जमा होता है यदि आवास आवंटन है तो इस संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए। 2- निरीक्षण के दौरान मैदागिन स्थित मंदाकिनी पार्क के पीछे…
Varanasi: विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के कार्यालय पर एक आपात बैठक प्रतीक गुप्ता की अध्यक्षता में शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने उत्पीड़न के नित नये तरीकों के बारे मे बताया साथ में दुख व्यक्त किया कि एक तो व्यापार नहीं चल रहा है ऊपर से आचार संहिता की आड़ में शासन को बदनाम करने के उद्देश्य से हम व्यापारियों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है ।महामंत्री ओम कृष्ण दास अग्रवाल ने संचालन करते हुए कहा कि व्यापारियों के सामने आचार संहिता के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का विरोध करने के अलावा कोई विकल्प…
Varanasi: श्री अग्रसेन कन्या पी .जी. कॉलेज ,वाराणसी में क्रीडा परिषद के तत्वावधान में ‘युवोत्सव एक्सपीरियंसिंग वूमेन पावर’ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से हुआ।संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत, कुलगीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अतिथि राजेश जगेशिया, इंटरनेशनल टीचर द आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन, रमेश चंद्र अग्रवाल अपेक्स मेंटर ,ट्रस्टी द आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन, मधु शेखर बाजपेई,स्टेट को-ऑर्डिनेटर द आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन, करण गर्ग अपेक्स मेंटर, रोहित रंजन, इंटरनेशनल टीचर द आर्ट…
Varanasi: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी की अध्यक्षता में आज थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की माह अप्रैल, 2024 की मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन गेस्ट हाऊस सभागार,पुलिस लाइन,कमिश्नरेट वाराणसी में किया गया।स्नेहा पाण्डेय,अध्यक्षा,बाल कल्याण समिति वाराणसी, निरुपमा सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई वाराणसी, थाना ए0एच0टी0 व एस0जे0पी0यू0 प्रभारी/कर्मचारीगण, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी तथा NGO’s आदि की उपस्थिति में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न हुई।मासिक समीक्षा बैठक में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी/विवेचकों…
