Author: admin
किसी भी स्तर पर इवीएम शिफ्टिंग को लेकर सभी जानकारी राजनीतिक दलों को मुहैया करायी जायेगी ताकि किसी भ्रम का सामना नहीं करना पड़े: जिलाधिकारी इवीएम शिफ्टिंग के दौरान सभी वाहन जीपीएस युक्त तथा पुलिस अभिरक्षा मे रहेंगी: जिलाधिकारी वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में इवीएम शिफ्टिंग को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई जिसमें जिलाधिकारी ने बैठक की शुरूआत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक का उद्देश्य बताया कि इवीएम को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी को भी किसी स्तर पर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। जिलाधिकारी…
Varanasi: पहले बरेका गुमटी मार्केट दुकानों के किराए की गणना आधार वर्ष 1986 भूमि सर्कल दर के अनुसार की जा रही थी। वर्तमान में, दुकानों के दर की गणना 2022 में रेलवे भूमि के प्रबंधन के लिए जारी मास्टर सर्क्युलर के दिशानिर्देश अनुसार किया जाना है। मास्टर सर्क्युलर के दिशानिर्दशो के अनुसार दुकानों के दर की गणना हेतु आधार वर्ष 2019-20 के भूमि सर्किल रेट के अनुसार किया जाना है। संशोधन के बाद भी 104 वर्गफीट क्षेत्रफल वाली दुकानों का मासिक दर मात्र 2125 रुपये प्रति माह है। किराए की गणना रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश पर आधारित है जो पूरे…
प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई व देखभाल के लिए दी गई एमएमडीपी किटवाराणसी: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर धरसौना में फाइलेरिया (हाथी पांव) से ग्रसित 15 रोगियों को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम (एमएमडीपी) किट और आवश्यक दवा प्रदान की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अंकित सरन ने सभी रोगियों को घाव की नियमित सफाई के तरीके, योगा व सामान्य व्यायाम के बारे में बताया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग तत्वावधान में सीफार संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया।सीएचओ अंकित सरन ने सभी रोगियों को एमएमडीपी किट के बारे…
इमरान हाशमी की हीरोइन सोनल चौहान ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस हर बार अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस को इस कदर इंप्रेस करती हैं कि लोगों की नजरें उन पर से हट पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत एथनिक लुक में तस्वीरें शेयर कर फैंस का सारा अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है। देखिए जन्नत गर्ल का किलर अवतार… जन्नत गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस सोनल चौहान आए दिन अपनी बोल्ड लुक्स और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने…
Varanasi: डॉ मञ्जरी पाण्डेय की दो कृतियों प्रवाल’ ( निबंध संग्रह ) और “‘एहसास -ए- मंजरी'” ( ग़ज़ल संग्रह ) का लोकार्पण एवं परिचर्चा का कार्यक्रम पिलग्रिम्स बुक हाउस दुर्गाकुंड, वाराणसी मेंआयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंते डॉ के. सिरी सुमेध थैरो ,अध्यक्ष इण्डो श्रीलंका इण्टरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन, प्रभारी जम्बूद्वीप श्रीलंका ,सदस्य अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान रहे। विशिष्ट अतिथि प्रख्यात गायिका पद्मश्री डाॅ सोमा घोष जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निर्मला सिंह पटेल, सदस्य ,बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की ।प्रारम्भ में दीप प्रज्वलन के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि , माल्यार्पण के बाद अतिथियों का स्वागत…
करीब पचास स्थानों पर गौरक्षार्थ लड़ रहे गौ गठबंधन के प्रत्याशी वाराणसी: देश भर में कट रही गौमाता के हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगवाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने हेतु इस बार के लोकसभा चुनाव में 76 पार्टियो से गठबंधन करके गौ गठबंधन चुनावी मैदान उतर चुका है।जिसे धर्मप्राण करोड़ों सनातनधर्मी जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है।अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में करीब पचास गौ गठबंधन के प्रत्याशी गौमाता के रक्षण हेतु चुनाव लड़ रहे है। ज्ञातव्य है कि परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती 1008 महाराज के आशीर्वाद और दिव्य मार्गदर्शन में…
Varanasi: नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा महिलाओं के रोजगार से जुड़ी समस्याओं के विषय में आज नव सृजन फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रीति जायसवाल जी द्वारा संस्था से जुड़ी महिलाओं की एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं सम्मिलित रहीं सभी महिलाओं ने महंगाई से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए आमदनी और रोजगार की की बात के साथ अपने स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी समस्याओं का विषय रखा संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल द्वारा बताया गया काफी समय से इन विषयों आवश्यकता पड़ने पर रोजगार और स्वास्थ्य पर निःस्वार्थ सेवा कार्य संस्था द्वारा किया जा…
तीन जिलों की 5 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू होगा; 25 मई को वोटिंगयूपी की जौनपुर, आजमगढ़ समेत 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इन सीटों पर मतदान 25 मई को होगा। छठे चरण के लिए 6 मई तक नामांकन और 9 मई को नाम वापसी हो सकेगी।पूर्वांचल की बात करें तो जौनपुर जिले के जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट, आजमगढ़ में लालगंज और आजमगढ के अलावा भदोही जिले की कुल 5 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू हो रहा है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कृपाशंकर…
वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आयुक्त ऑडिटोरियम सभागार में मास्टर ट्रेनर तथा सामान्य मास्टर ट्रेनरो को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिगम ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भली-भांति ईवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इसलिए सभी लोग बारीक से बारीक निर्देशों को भी पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें।जिलाधिकारी ने कहा की सभी मास्टर ट्रेनर अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड…
Varanasi: सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना जंसा पर थाना जंसा के समस्त विवेचक का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान उपस्थित सभी विवेचकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रूप से लम्बित विवेचना/पुनर्विवेचना/पार्ट पीआई तथा महिला अपराध सम्बन्धी विवेचनाओं की शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
