Author: admin

हापुड़ (मनीष कुमार) जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे जिन विभाग की प्रगति खराब रही उन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागो की रैंक सी0 डी0 की श्रेणी में है उनको निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों की खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया…

Read More

​हापुड़ (मनीष कुमार) राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ सदस्य मुकेश त्यागी के बड़े भाई डॉ. सुरेशचन्द त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र और संस्था से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई ​दुखद सूचना प्राप्त होते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तत्काल ग्राम सबली पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार ढांढस बंधाया ​​परिवार को सांत्वना देने और शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे ​ज्ञानेन्द्र त्यागी (प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष, हापुड़)​मुकेश प्रजापति (जिला सचिव)​शौदान सिंह कसाना…

Read More

​हापुड़ (मनीष कुमार) तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी कितना जानलेवा साबित हो सकता है, इसका एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आया है। यहाँ एक अनजान रास्ते पर ऑनलाइन नेविगेशन ऐप (डिजिटल मैप) के निर्देशों का पालन कर रहा एक परिवार सीधे मौत के मुंह में जा फंसा। देर रात दादरी से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने किठौर जा रहा यह परिवार हापुड़ के श्यामनगर में हादसे का शिकार हो गया कार चालक अनजान रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह ऑनलाइन मैप पर निर्भर था। डिजिटल मैप ने स्क्रीन पर…

Read More

जिला संवाददाता अजीत प्रताप सिंह, अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में ऊर्जांचल जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित सनातन और भारत वर्ष कल, आज और कल विषयक भव्य कार्यक्रम राष्ट्र चेतना और सांस्कृतिक विमर्श का मुख्य केंद्र बन गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित देश के प्रख्यात पत्रकार एवं चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के ओजस्वी संबोधन को सुनने के लिए समूचे ऊर्जांचल क्षेत्र से जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रोताओं के भारी उत्साह के चलते विशाल ऑडिटोरियम अपनी अंतिम सीमा तक पूरी तरह भरा नजर आया। अपने चिरपरिचित प्रभावशाली और तार्किक अंदाज में देश की समकालीन परिस्थितियों…

Read More

सोनभद्र / ओबरा। अपनों से दूर और ढलती उम्र के थपेड़ों से भले ही इन बुजुर्गों के दिलों में गहरे दर्द छिपे हों, हम उनके कष्टों को पूरी तरह मिटा तो नहीं सकते, लेकिन अपनों जैसा वक्त देकर उनके दर्द को कुछ कम जरूर कर सकते हैं। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए आज दिनांक 15 जून 2026, दिन सोमवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में एक बेहद भावुक और ऊर्जावान योग शिविर का आयोजन किया गया। यह अनूठी पहल युवा योग गुरु योगी संकटमोचन द्वारा की गई, जिन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के एकाकीपन को दूर करने के लिए…

Read More

ओबरा सोनभद्र -वोर्टेक्स कप 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने चरम रोमांच पर पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के दसवें दिन दुधिया रोशनी (फ्लड लाइट्स) से नहाए मैदान पर दो बेहद दिलचस्प मुकाबले खेले गए। जहां पहले मैच में प्रशासन और मीडिया के बीच दोस्ताना जंग देखने को मिली, वहीं दूसरे मैच में फाइनल में जगह बनाने के लिए कांटे की टक्कर हुई। दसवें दिन की शुरुआत प्रशासन XI और मीडिया XI के बीच खेले गए एक बेहद रोमांचक मैत्री (फ्रेंडली) मुकाबले से हुई। प्रशासन XI ने टॉस की बाजी जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला लिया। निर्धारित…

Read More

ओबरा (सोनभद्र) ऊर्जा की राजधानी के रूप में विख्यात ओबरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पत्रकारिता की आड़ में वसूली का एक काला खेल पनप रहा है। कुछ रसूखदार और फर्जी तत्वों ने पत्रकारिता जैसे पवित्र और सम्मानित पेशे को अपनी अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। क्षेत्र के बालू खनन पट्टों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में सक्रिय ये फर्जी पत्रकार न केवल असली और ईमानदार पत्रकारों की छवि को धूमिल कर रहे हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध उगाही के सिंडिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा…

Read More

ओबरा (सोनभद्र) चिल्ड्रेन पार्क स्थित ओबरा योग भवन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य शुभारंभ किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि परिवार सोनभद्र के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर ओबरा आयुर्वेदिक चिकित्सा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश चन्द्र मौर्य, माननीय मंत्री प्रतिनिधि उमेश सिंह पटेल, योग प्रशिक्षक जीतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, और आयुष विभाग सोनभद्र की योग शिक्षिका ममता जी तथा जिला प्रभारी महिला समिति (सोनभद्र दक्षिणी) की जिला प्रभारी ममता जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।…

Read More

बांसडीह, बलिया। थाना बांसडीहरोड पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।मामला थाना बांसडीहरोड क्षेत्र का है। 12 जून को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी कि 11 जून की…

Read More

खेजुरी, बलिया। थाना खेजुरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत पासवान पुत्र जदु पासवान उर्फ जदुनन्दन पासवान निवासी करम्मर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को वादी द्वारा थाना खेजुरी में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तों ने दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मड़ई तोड़ दी। विरोध करने पर वादी और उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दोनों को चोटें आईं। मामले में पुलिस ने…

Read More