Author: admin
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आयोजित होने वाले जन जागरूकता अभियान के तहत 18 से 20 जून 2026 तक रायफल क्लब परिसर में विकास मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं में नवाचार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित…
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने राजकीय सिटी इंटर कॉलेज परिसर में निर्मित नवीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। भवन का हैंडओवर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर किया जाना है, जिसके तहत उन्होंने निर्माण कार्य का सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान भवन में कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही भवन का हैंडओवर किया…
(गाजीपुर)। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (भाग्रापए) तहसील मुहम्मदाबाद इकाई ने संगठन की एकता, सौहार्द और मजबूती बनाए रखने पर बल देते हुए सभी सदस्यों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भाग्रापए का प्रत्येक सदस्य संगठन का अभिन्न हिस्सा है और सभी का सम्मान समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी विश्वास, सहयोग और अनुशासन पर निर्भर करती है। ऐसे में सभी सदस्यों को मिल-जुलकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए।पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी साथी से कोई…
गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने तक आंदोलन जारी रखने, पेंशनर भवन के नव निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध करने तथा सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में हस्ताक्षर याचिका अभियान की समीक्षा की गई तथा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। अंत में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय माशुक अली को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम…
(गाजीपुर)आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए एसडीएम जमानियां मनोज पाठक के नेतृत्व में सोमवार कि सुबह कोतवाली सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ताजिया जुलूस पर चर्चा की। उन्होंने आयोजकों को पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस प्रशासन पूरे त्यौहार के दौरान अलर्ट मोड में रहेगा। सौहार्द बिगाड़ने वालों परकार्यवाही निश्चित है। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के…
दृष्टि उजागर संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। ग्राम पंचायत लोचाइन स्थित पंचायत भवन परिसर में रोजा संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों को लेबर कार्ड, सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षित पलायन के संबंध में जानकारी दी गई।प्रशासक सर्वजीत कुमार राम ने मजदूरों से लेबर कार्ड बनवाने की अपील करते हुए बताया कि इससे दुर्घटना बीमा, आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है। फील्ड ऑफिसर चंद्रशेखर बिन्द ने सुरक्षित पलायन पर जोर देते हुए श्रमिकों को किसी एजेंट या ठेकेदार के झांसे में न आने तथा कार्यस्थल…
दृष्टि उजागर ब्यूरो पुनित त्रिपाठी देवकली (गाजीपुर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर चल रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को देवकली विकास खंड परिसर में विकास मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता और लाभ…
दृष्टि उजागर ब्यूरो पुनित त्रिपाठी बहरियाबाद (गाजीपुर)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बहरियाबाद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने की।थानाध्यक्ष ने ताजियेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नया कार्य नहीं किया जाएगा तथा जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाले जाएं। उन्होंने शरारती तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक में बहरियाबाद कस्बा सहित दरगाह, मलिकनगांव, पलिवार और देईपुर आदि गांवों…
लखनऊ मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित श्री वृद्धेश्वर बुढ़वा बाबा महादेव मंदिर में आयोजित बाबा नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कलश यात्रा का शुभारंभ श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर, सिसेंडी से हुआ। श्रद्धालु जबरेला स्थित गोविंद दास बाबा की कुटी होते हुए उन्नाव जनपद में सई नदी तट पहुंचे, जहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ सई नदी का पवित्र जल कलशों में भरा। इसके बाद…
लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार सुबह एक लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के साथ ही फैक्ट्री की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं तथा आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रही 17 वर्षीय मारिया गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आकर…
