Author: admin

नगराम, लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर नगराम थाना परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद कन्या भोज कराया गया। कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे थाना परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का देर शाम तक आना-जाना लगा रहा। क्षेत्र के…

Read More

मोहनलालगंज लखनऊ,राजधानी के न्यू बेरी रोड स्थित रूद्रा ट्विन टावर के बाहर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। भंडारे का आयोजन अतुल शर्मा, माधुरी शर्मा एवं सौजन्या शर्मा की ओर से कराया गया।आयोजक अतुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पुड़ी-सब्जी, तहरी, बूंदी तथा ठंडे मठ्ठे की व्यवस्था की गई थी। दोपहर से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे स्थल पर श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही।भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। म्यूजिक सिस्टम…

Read More

बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षणबलिया, 15 जून। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने सोमवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की तैयारियों का जायजा लिया।पुलिस लाइन में बनाए गए DV/PST हॉल का निरीक्षण करते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक…

Read More

मनियर, बलिया, 15 जून। थाना मनियर पुलिस टीम ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना मनियर में पूर्व में अभियुक्त कमला वर्मा उर्फ राजकमल वर्मा के विरुद्ध नाबालिग के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए वादी पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी मामले में पीड़िता के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश…

Read More

बलिया, 15 जून। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के स्थानान्तरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर…

Read More

बलिया, 15 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को नगरा क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हाल में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त योगाचार्य अशोक कुमार मौर्य के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा…

Read More

(गाजीपुर)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को राइफल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। आयोजन लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मेडिकल मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से प्रतिदिन 600 से 700 लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन 20 हजार बलगम…

Read More

(गाजीपुर)। सेना मेडल (मरणोपरांत) से सम्मानित अमर बलिदानी शहीद कमलेश सिंह के 28वें बलिदान दिवस के अवसर पर बिरनो थाना के सामने स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं शौर्य सैनिक संगठन के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर की वीर भूमि ने देश पर आए हर संकट के समय अपने वीर सपूतों के माध्यम से राष्ट्र की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। भारत की स्वतंत्रता संग्राम से लेकर कारगिल युद्ध और वर्तमान समय तक जिले…

Read More

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दिया है। इससे उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 10 दिन…

Read More

(गाजीपुर) : मिर्चा के ख्वाजा गरीब नवाज मिनी स्टेडियम में रविवार को आयोजित वनडे फाइनल फुटबॉल मुकाबले में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने केजीएन स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।मुख्य अतिथि बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खान ने प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और विजेता नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब के एक खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते…

Read More