भांवरकोल(गाजीपुर)| दृष्टि उजागर थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव मे बीते रात्रि से लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक गांव के अंदर एक आवारा पागल कुत्ते ने दौड़ा दौड़ा कर आधा दर्जन लोगों को काट लिया | जिससे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद जाने पर मजबूर हुए |
मिली जानकारी के अनुसार बीते रात से ही शनिवार सुबह तक बूढ़े, नौजवान, बच्चों तथा महिलाओं को गली मोहल्ले मे घूम घूम कर काटता रहा |
ग्रामीणों ने बताया कि यह भूरे रंग का पागल कुत्ता 2 दिन पहले से इधर-उधर लोगों को भोक्ता रहता था | परंतु गांव वाले इस बात पर कतई ध्यान नहीं दिए कि यह धीरे-धीरे पागल हो जाएगा | तथा पागल कुत्ते का शिकार हुए लोगों में शमीम अहमद, वीरेंद्र रावत, हाजी मेराज अहमद, रेशमा बानो, अशु राजभर, जयनाथ, मुन्नीलाल मुसहर आदि को काट लिया है |जो सभी बंधु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद अपना इलाज करा रहे है | आतंक मचाने के बाद ग्रामीणों ने मिलकर लाठी डंडे से पागल कुत्ते को मार दिया है |जिससे अन्य लोगों को खतरा उत्पन्न ना हो सके|
आवारा पागल कुत्ते का आतंक, आधा दर्जन ग्रामीणों को अपना बनाया शिकार
Related Posts
Add A Comment

