बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में पुलिसकर्मियों का ओ-आर (ऑर्डर रूम) किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने रजिस्टर प्रस्तुत किए, जिनका एसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया।
बताया गया कि पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण साप्ताहिक शुक्रवार परेड आयोजित नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में जवानों की रजिस्टर पेशी कराई और संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी श्री ओमवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन बनाए रखने, विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एसपी बलिया ने पुलिस लाइन में किया ओ-आर, जवानों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment

