Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ओबरा माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट का शपथ ग्रहण संपन्न, मंदिर के कायाकल्प का लिया गया संकल्प
सोनभद्र

ओबरा माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट का शपथ ग्रहण संपन्न, मंदिर के कायाकल्प का लिया गया संकल्प

adminBy adminSaturday, 9 May 2026, 19:45 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा, सोनभद्र। नगर की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और सर्वांगीण विकास की दिशा में शनिवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। 9 मई 2026 को शाम 5:00 बजे मंदिर परिसर में माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संतोष अग्रहरि ने की और संचालन उमाशंकर अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर के कायाकल्प, धार्मिक आयोजनों की भव्यता और सामाजिक उत्थान के लिए निष्ठा एवं सेवा भावना से कार्य करने की शपथ ली। गौरतलब है कि इस ट्रस्ट के गठन की नींव मैहर शक्तिपीठ धाम के प्रधान पुजारी दाऊ सरकार जी के ओबरा आगमन के दौरान रखी गई थी। इसी प्रक्रिया को मूर्त रूप देते हुए अब मंदिर के संचालन को पूर्णतः व्यवस्थित कर दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया, जो इस प्रकार है संरक्षक अजय अग्रहरि अध्यक्ष संतोष अग्रहरि कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सचिव तारकेश्वर केशरी कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रहरि एवं उमाशंकर अग्रहरि उपाध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि एवं सुभाष अग्रहरि (बिछिया) उप सचिव मिथिलेश अग्रहरि, जेपी केशरी एवं विजय वैश्य उप कोषाध्यक्ष राजेश केशरी आय-व्यय निरीक्षक सूर्य नारायण अग्रहरि एवं अरविंद अग्रहरि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मनोज दुबे मीडिया प्रभारी राकेश अग्रहरि एवं अभिषेक अग्रहरि ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ट्रस्ट की नियमित बैठक होगी, जिसमें विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विगत 3 एवं 4 मई को आयोजित भजन संध्या, आरती और भंडारे से संबंधित आय-व्यय का पूरा विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं और सदस्यों ने एक स्वर में माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर को ओबरा नगर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बताया। सभी ने संकल्प लिया कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने और यहाँ आने वाले भक्तों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने हेतु सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। इस आयोजन से नगर के धर्मपरायण लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी का मानना है कि व्यवस्थित ट्रस्ट बनने से मंदिर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Views: 137
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, जिला जज व डीएम ने किया उद्घाटन
Next Article श्री काशी अग्रवाल समाज, एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Related Posts

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग

Saturday, 27 June 2026, 20:37 IST

थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण

Saturday, 27 June 2026, 20:35 IST

एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Saturday, 27 June 2026, 20:34 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.