(गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता एवं पुलिस टीम ने सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए ग्राम पड़राव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रमेश पुत्र बैजनाथ, अंगनू पुत्र बैजनाथ तथा टुन्नू पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम पड़राव, थाना करीमुद्दीनपुर शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 1017/17 (ओमकार बनाम गुड्डू) में धारा 147, 427 एवं 504 भादवि के तहत न्यायालय सिविल जज (जू.डी.) कक्ष संख्या-02, गाजीपुर द्वारा वारंट जारी किया गया था।।
पुलिस टीम ने दिनांक 15 जून 2026 को सुबह 7:30 बजे आरोपियों को उनके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेशी के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई।।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता
आरक्षी गोपाल कृष्ण
आरक्षी उदयश्याम वर्मा
चालक अनिल यादव

