बांसडीह, बलिया। कोतवाली बांसडीह क्षेत्र में जमीन की हिस्सेदारी और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि प्रथम पक्ष के अभिषेक मिश्रा (मिंटू) पुत्र वीरेंद्र मिश्रा तथा द्वितीय पक्ष के अशोक मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा, दोनों निवासी वार्ड संख्या-15, कस्बा एवं थाना बांसडीह, के बीच जमीन की हिस्सेदारी और निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया।
बताया गया कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने पहले ही दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्ष निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर के लोगों को चोटें आईं।
दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

