सोनभद्र जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो वारदातों में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में घरेलू सामान और नगदी बरामद की है।
यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पिपरी पुलिस और अन्य थानों की तरह दुद्धी पुलिस भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था व वांछित अपराधियों की खोजबीन में मुस्तैद थी। इसी दौरान दिनांक 16.07.2026 को रात करीब 00:11 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित पत्ता गोदाम के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभियुक्त सुनील कुमार भारती को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया अभियुक्त थाना दुद्धी पर पंजीकृत दो अलग-अलग चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहा था मु0अ0सं0-139/2026 (धारा 331(4), 305(A) बीएनएस) मु0अ0सं0-200/2026 (धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस)
नाम सुनील कुमार भारती पिता का नाम चिन्तामणि भारती उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी वार्ड नं०-04, कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए घरेलू बर्तनों व नकदी समेत निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
गैस सिलेंडर व चूल्हा 01 गैस सिलिण्डर और 01 गैस चूल्हा रसोई के बर्तन 01 परात, 01 कढ़ाई, 01 भगौना, 01 ढक्कन, 01 फ्राईपैन विविध बर्तन प्लेट, करछुल, पौना एवं अन्य घरेलू इस्तेमाल के सामान नगदी ₹1,000/- (एक हजार रुपये) नगद शातिर चोर को दबोचने और माल बरामद करने में दुद्धी थाने की इस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई हरिकेश राम आजाद (वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना दुद्धी) शेर बहादुर यादव (हेड कांस्टेबल, थाना दुद्धी) राजकुमार (आरक्षी, थाना दुद्धी) हरिशंकर (आरक्षी, थाना दुद्धी) अंतिम कार्रवाई दुद्धी थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार भारती के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक व कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दुद्धी पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित शातिर चोर को दबोचा, घरेलू सामान व नकदी बरामद
Related Posts
Add A Comment

