गाजीपुर । जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के परसा गांव की होनहार बेटी स्वास्तिका राय ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Indian Institute of Technology Patna के बीएस-एमएस इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।।
स्वास्तिका, परसा गांव निवासी एवं शिक्षाविद् राजेश राय (मास्टर साहब) की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना देखने को मिल रही है।।
स्वास्तिका ने अपनी कठिन मेहनत, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित संस्थान में स्थान बनाना उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्वास्तिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।।

