मरदह (गाजीपुर)। मरदह स्थित बीआरसी सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) दीनानाथ साहनी के वरिष्ठ डायट प्रवक्ता, जनपद कुशीनगर के पद पर स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मरदह ब्लॉक के शिक्षकों ने उनके 14 माह के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल को याद करते हुए अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय और सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मरदह ब्लॉक ने शिक्षा के क्षेत्र में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई।
अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने सभी शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के साथ आत्मीय समन्वय स्थापित कर उन्हें स्नेहपूर्वक शिक्षा देना ही एक शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मरदह ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का निरंतर प्रयास किया।
विदाई समारोह के दौरान शिक्षक अपने प्रिय खंड शिक्षा अधिकारी को विदा करते समय भावुक दिखाई दिए।
इस अवसर पर शिक्षक नेता आनंद प्रकाश यादव, जगदीश नारायण चतुर्वेदी, अनुराग पटवा, भगवानदास, संध्या सिंह, माया सिंह, सुमन सिंह, शशिकांत सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, शबनम आरा, राजेश भारती, संजय कुमार, अमित राव, धनंजय सिंह, विपिन सिंह, बृजेश यादव, भोला यादव, जवाहर राजभर, सुरेंद्र राम, अजय त्रिपाठी, अच्छेलाल, राजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया।
मरदह बीआरसी सभागार में एबीएसए दीनानाथ साहनी को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने किया सम्मानित
Related Posts
Add A Comment

