दृष्टि उजागर गाजीपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर जनपद गाजीपुर में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राइफल क्लब, गाजीपुर से किया गया।।
रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली के दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं जीवनशैली में इसकी उपयोगिता से संबंधित जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए।।
अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।।

