रेवती, बलिया। थाना रेवती पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 20 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोलनाला क्रासिंग के पास से राधेश्याम गोंड़ पुत्र शिवजी गोंड़ निवासी बुधिरामपुर, थाना रेवती को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक जरिकेन में 20 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही एक झोले में 400 ग्राम नौसादर, 300 ग्राम फिटकरी, 600 ग्राम यूरिया तथा 600 ग्राम नमक भी बरामद किया गया, जिनका उपयोग शराब तैयार करने में किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना रेवती पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम एवं धारा 274, 275 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलजीत कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह एवं आरक्षी चालक रौनक साहू शामिल रहे।
रेवती पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Next Article सुखपुरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

