गाजीपुर ।मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मुकामी लोगों के मुताबिक मृतक पिछले दो-चार दिनों से इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घूमता हुआ देखा गया था।
रविवार यानी 5 जुलाई 2026 की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।फिलहाल शव को मर्चरी भेजा जा रहा है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है यदि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत मुहम्मदाबाद कोतवाली या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
Related Posts
Add A Comment

