राबर्ट्सगंज, सोनभद्र बीते बुधवार (13 मई 2026) की शाम करीब 05:30 बजे सोनभद्र जनपद में आए विनाशकारी आंधी-तूफान और बारिश ने बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया था। भारी आंधी के कारण जिले भर में सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़ गए, पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं और भारी-भरकम ट्रांसफार्मर पोल से नीचे आ गिरे। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित इलाकों में व्यवस्था सुधारने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विभाग की मुस्तैदी के चलते जनपद के अंतर्गत आने वाले समस्त 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों की मुख्य आपूर्ति को आज सुबह 08:00 बजे तक पूरी तरह सामान्य कर लिया गया है।अब मुख्य फोकस उपकेन्द्रों से निकलने वाले 11 केवी फीडरों (पोषकों) पर है। विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लाइनों की पेट्रोलिंग (निगरानी) कर रही हैं ताकि जहां भी फाल्ट या टूट-फूट हो, उसे तुरंत दुरुस्त किया जा सके। बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लगातार 48 से अधिक घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आज (15 मई 2026) तक जनपद के अधिकांश शहरी और ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर सामान्य कर दिया गया है।इस आपदा में जिले भर में लगभग 600 विद्युत पोल टूट गए हैं और विभिन्न क्षमताओं के 96 अदद विद्युत परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) पोलों से नीचे गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।विभाग ने आश्वस्त किया है कि जो लाइनें अभी भी बंद हैं, उन पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। अतिरिक्त जनशक्ति और सामग्री लगाकर बहुत जल्द बचे हुए पोषकों की आपूर्ति भी चालू कर दी जाएगी।सोनभद्र के इतिहास में यह एक बड़ी प्राकृतिक आपदा है, जिससे बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद हमारे कर्मचारी चौबीसों घंटे फील्ड में काम कर रहे हैं। अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंण्ड, राबर्ट्सगंजविद्युत वितरण खंण्ड राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अधिशासी अभियन्ता ने आम जनता के नाम संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस अप्रत्याशित आपदा की घड़ी में उपभोक्ता थोड़ा धैर्य बनाए रखें। विभाग को नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए बेहद खेद है।
सोनभद्र में आंधी-तूफान से विद्युत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान 600 पोल और 96 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, बहाली कार्य अंतिम चरण में
Related Posts
Add A Comment

