भदोही:-आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद भदोही के सभी सर्किल क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों/ चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील चौराहों पर पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना ऊंज एवं थाना भदोही पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल ( स्थानीय पुलिस व पीएसी) के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा स्थानीय व्यापारियों, ताजियादारों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति कोई नया जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें।भदोही पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत भदोही पुलिस का फ्लैग मार्च, जनपद के मुख्य भीड़-भाड़ वाले बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर किया जा रह पैदल गश्त।
Previous Articleजन सेवा केन्द्रों पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ योग कार्यक्रम
Related Posts
Add A Comment

