हापुड़ (मनीष कुमार) जिले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के सख्त आदेश पर खाद्य सुरक्षा की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के पाटिया मंडी में छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रसिद्ध ब्रांड ‘पारस’ के नकली घी बेचे जाने की शिकायत के आधार पर की गई।अचानक हुई इस छापेमारी से पूरी पाटिया मंडी के दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाटिया मंडी की तीन प्रमुख दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मौके पर मौजूद घी के स्टॉक की बारीकी से जांच की ओर तीन अलग-अलग दुकानों से पांच नमूने लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों के ने सभी पांच नमूनों को लैब भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में घी नकली या मिलावटी पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों और सप्लायर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी डीएम ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन नकली पारस घी की शिकायत पर तीन दुकानों पर छापेमारी
Previous Articleसोनभद्र ओबरा और दुद्धी सहित पूरे जिले में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की धूम, पतंजलि के योग प्रशिक्षक करा रहे हैं विशेष प्रोटोकॉल अभ्यास
Next Article एक माह से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में दर्जनों घर
Related Posts
Add A Comment

