रसड़ा (बलिया)। तहसील प्रांगण स्थित राम जानकी मंदिर में खंडित शिवलिंग के स्थान पर नव निर्मित शिवलिंग की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित की भूमिका गिरधर उपाध्याय ने निभाई, जबकि जजमान के रूप में तहसीलदार निखिल शुक्ला सपत्नीक एवं हवलदार पांडेय सपत्नीक शामिल रहे।
वैदिक मंत्रों के उच्चारण और श्रद्धालुओं के जयघोष “हर हर महादेव” के बीच भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसके बाद रुद्राभिषेक, हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर निर्माण में अहम योगदान देने वाले पूर्व एसडीएम एवं वर्तमान में विशेष सचिव ऊर्जा उत्तर प्रदेश राजकुमार का श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व एसडीएम राजकुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष राजेश सोनी, गुड्डू सिंह, अविनाश सोनी, प्रवीण वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, गुड्डू बाबा, सत्य नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
तहसील परिसर के राम जानकी मंदिर में नव निर्मित शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Related Posts
Add A Comment

