बेल्थरा रोड, बलिया। बलिया पुलिस को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना उभांव पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/2026 से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज पुत्र कृष्णा निवासी पिपरौली बड़ागांव थाना उभांव जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 05 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना उभांव में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले में धारा 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना व पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पिपरौली बड़ागांव से गुरुवार सुबह 7:20 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।
Previous Articleअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

